back to top
बुधवार, अप्रैल 29, 2026

प्रयागराज: बादशाही मंडी में युवक ने लगाई फांसी, काम का दबाव बनी वजह

Share

प्रयागराज की बादशाही मंडी से एक दुःखद खबर आई है कि सोमवार देर रात 40 वर्षीय विवेक मिश्रा उर्फ कुलदीप ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घरवालों को शव मिला, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं था। कोतवाली पुलिस घरेलू कलह को प्रारंभिक कारण बता रही थी लेकिन घर वालों ने बताया की कंपनी के काम का दबाव था।

बादशाही मंडी फांसी घटना की पूरी जानकारी 

सोमवार रात विवेक कहीं से लौटे और सीधे अपने कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह जब वे देर तक बाहर नहीं निकले, तो परिवारवालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो विवेक फंदे से लटके दिखे। दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोग जुट गए, कोतवाली पुलिस पहुंची।

इंस्पेक्टर संजय कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह सामने आया है। विवेक की पत्नी और बेटी नासिक में रहती हैं। वे अक्सर वहां जाते थे, लेकिन हाल में नहीं जा पाए। कुछ साल पहले वे प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही, मोबाइल रिकॉर्ड्स खंगाल रही। फिलहाल हत्या का कोई सुराग नहीं।

विवेक मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज के बादशाही मंडी क्षेत्र के निवासी थे। उम्र करीब 40 वर्ष। वे परिवार से अलग रहते थे। पत्नी बेटी को लेकर महाराष्ट्र के नासिक में बस गई थीं। समाचार पत्रों के अनुसार, वैवाहिक जीवन में अनबन लंबे समय से चल रही थी।

प्रयागराज माघ मेला 2026 में फूड ऑन रीक्वेस्ट सेवा की रहेगी सुविधा। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी