back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

बोलन धाम मेला मेजा, प्रयागराज: आस्था, इतिहास और उत्साह का संगम

Share

प्रयागराज के मेजा क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित पौराणिक बोलन धाम में आज से दो दिवसीय विशाल मेला शुरू हो गया है। यह मेला हर साल अगस्त के अंतिम रविवार से प्रारंभ होता है। बोलन धाम मेला मेजा प्रयागराज के बारें में ऐसी मान्यता है की महाभारत काल में लाक्षागृह अग्निकांड से बचने के बाद पांडवों ने यहीं शरण ली थी। 

पौराणिक कहानी कहती है कि अर्जुन ने प्यास बुझाने के लिए अपने बाण से भूमि पर प्रहार कर जलधारा निकाली थी। आज भी बोलन धाम का तालाब निरंतर जल से भरा रहता है और कभी नहीं सूखता।

धार्मिक अनुष्ठान से लेकर रंगारंग से भरपूर बोलन मेला

ऐसा अनुमान है की मेला स्थल पर 50,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति हो सकती है। पहले लोग बोलन धाम मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं, फिर झूलों, दुकानों और खाने-पीने की चीजों का आनंद लेते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने दो दिन तक चलने वाले मेले के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर तैनात रहेंगे। 

इसे भी देखें प्रयागराज में चल रहा दधिकांदो मेला। 

आयोजन की विशेषताएं और स्थानीय सहभागिता

बोलन धाम मेला प्रयागराज के ग्रामीण लोगों के लिए बड़ा उत्सव और धार्मिक विश्वास का प्रतीक है। स्थानीय रामलीला कमेटी सहित कई सामाजिक संगठन मेले की तैयारियों में जुटे हैं। बाल-झूलों लगाएं गए है और मेले की रौनक बढ़ाने के लिए दुकानों को सजाया गया है।

बोलन धाम मेला सत्ता और धर्म का संगम है, साथ ही प्रयागराज की संस्कृति, लोकप्रियता और सामाजिक एकता का शानदार उदाहरण है। यदि आप प्रयागराज या आसपास के इलाके में हैं, तो इस ऐतिहासिक उत्सव में शामिल होना न भूलें।

प्रयागराज में चल रही ‘पति, पत्नी और वो 2’ के शूटिंग के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी