प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी संगम इन दिनों धर्म, आस्था और भीड़ के नए कीर्तिमान को छू रहा है। हर साल की तरह इस बार भी माघ मेला 2026 अपने बड़े पर्व मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026) के लिए अंतिम तैयारियों में है, जिसमें लगभग 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने की संभावना जताई जा रही है। इस महत्वपूर्ण घटना के लिए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधा प्रबंधों को मजबूत किया है।
मौनी अमावस्या स्नान की मुख्य जानकारी
17 जनवरी 2026 रात 11:53 बजे मौनी अमावस्या शुरू होगी और 18 जनवरी 2026 रात 1:09 बजे समाप्त होगी। इस दौरान, मेला प्रशासन का अनुमान है कि 3 से 3.5 करोड़ लोग पवित्र डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार को ही मेला क्षेत्र में लगभग 25 से 30 लाख लोग आए, जिनमें कल्पवासी भी शामिल थे।
मुख्य स्नान भोर 4 बजे के बाद होगा। लखनऊ-अयोध्या से आने वालों के लिए नागवासुकि में अलग स्नान व्यवस्था की गई है। नए ‘काली पार्ट-2’ घाट का विस्तार हुआ ताकि संगम पर दबाव कम हो।
व्यापक तैयारियां
मेला क्षेत्र को 9 सर्किलों में बांटा गया है, जिसमें 250 हेक्टेयर पार्किंग तैयार है और 16 होल्डिंग एरिया हैं। AI-आधारित सर्विलांस, जल यातायात, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सब सुचारू रूप से एक्टिव हैं। 7 पॉन्टून पुल हैं।
मेला अधिकारी ऋषिराज ने कहा, “आज शाम से ट्रैफिक डायवर्जन, स्पेशल ट्रेनें-बसें चल रही हैं।”एनडीआरएफ, एटीएस और गोताखोर मौजूद हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से भीड़ और अधिक होगी।
प्रयागराज में चौफटका पुल पर कर ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार की मौत।

