back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

माघ मेले के दौरान GST संग्रह ने महाकुंभ जनवरी को पीछे छोड़ा

Share

प्रयागराज की संगम नगरी हमेशा से आस्था का केंद्र रही है, लेकिन अब ये आर्थिक क्षेत्र में भी कमाल कर रही। पिछले साल जनवरी में भव्य महाकुंभ के दौरान जहां जीएसटी कलेक्शन 262.72 करोड़ रुपये था, वहां इस साल माघ मेला की जनवरी में ये आंकड़ा चढ़कर 285.91 करोड़ हो गया। यानी माघ का व्यापारिक पक्ष महाकुंभ से भी अधिक था। न केवल वाणिज्य कर विभाग इस खबर से खुश है, बल्कि हैरान भी कर रही है।

प्रयागराज माघ मेला जीएसटी कलेक्शन

ताजा राज्य वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज जोन ने जनवरी 2026 में 285.91 करोड़ रुपये एकत्रित कीये। जबकि जनवरी में पिछले साल महाकुंभ में 262.72 करोड़ रुपये थी। इस साल 8.83% की शानदार वृद्धि देखी जा सकती है।

यहां साल-दर-साल तुलना देखिए –

माह व वर्षजीएसटी कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
जनवरी 2026285.91
जनवरी 2025 262.72
जनवरी 2024 178
जनवरी 2023 172.37
जनवरी 2022 161.44 
जनवरी 2021 144.71

देश में जीएसटी ग्रोथ 6.2% रहा, लेकिन प्रयागराज 8.83% के साथ यूपी के टॉप 5 में आ गया है। यूपी के टॉप पांच क्षेत्रों में प्रयागराज चौथे स्थान पर है। गौतमबुद्ध नगर पहला (13.13%), दूसरा बरेली (12.17%) और तीसरा इटावा (9.98%)।

विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक मेलों के दौरान बढ़ती व्यापारिक गतिविधियाँ, बिलिंग और डिजिटल लेनदेन की बढ़ती प्रवृत्ति इस वृद्धि का मुख्य कारण रहे हैं।

प्रयागराज में कैश के साथ लाखों की ज्वेलरी शॉप से लेकर चोर गायब। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी