back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Rr vs pbks और gt vs dc : रविवार को होंगे आईपीएल में दो मुकाबलें

Share

आईपीएल में फिर से शुरुआत के बाद पहले रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को rr vs pbks और gt vs dc के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। 

Rr vs pbks और gt vs dc टीम के स्क्वाड का ताजा हाल –

Rr vs pbks के टीमों का हाल –

बात करी जाय पहले मुकाबले की जो rr vs pbks के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल पहले ही प्लेऑफ़ के दौड़ से बाहर हो चुकी है। पर पंजाब अभी भी टूर्नामेंट में प्रमुख दावेदारों में एक है। राजस्थान रॉयल के लिए यह साल काफी खराब रहा है टीम ने कई करीबी मुकाबले भी गंवाए है। और इस समय 12 मैचों में 3 जीत के साथ 9वें स्थान पर बनी हुई है। 

फिर से शुरुआत हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए एक और बुरी खबर लेकर आया है क्योंकि नीतीश राणा और संदीप शर्मा चोट के चलते बाहर हो गए हैं। नीतीश राणा की जगह पर लुआन डीप्रिटोरियस को लाया गया है। जबकि शुरुआती कई मैच मिस करने के बाद संजु फिर से खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं पंजाब टीम के ऑलराउंडर मैक्सवेल पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है। वहीं दूसरे खिलाड़ी लॉकी फ़र्ग्युसन भी टीम में शामिल नहीं हो रहे हैं । दोनों खिलाड़ियों की जगह मिशेल ओवन और काइल जैमिसन को शामिल किया गया हैं।

rr vs pbks रविवार को होगा मुकाबला

Gt vs dc टीम के मध्य दिन का होगा दूसरा मुकाबला –

वहीं दूसरे मैच में gt vs dc के मध्य खेला जाएगा। दोनों ही टीम अभी प्लेऑफ़ की रेस में बनी हुई है। गुजरात तो इस समय नेट रनरेट के हिसाब से शीर्ष पर मौजूद है। जबकि डीसी की टीम 11 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक है और वो 5वें स्थान पर बनी हुई है। ब्रेक से पहले दिल्ली की टीम की खराब फॉर्म चिंता का विषय बन गई थी। लेकिन टीम फिर पलटवार करके प्लेऑफ़ की उम्मीद जींदा रखने की कोशिश करेगी।

दिल्ली की टीम में फाफ डू प्लेसिस और ट्रीस्टीयन स्टब्स वापस आ चुके है। जबकि मिचेल स्टार्क की कमी टीम को खल सकती थी। पर टी नटराजन एक शानदार गेंदबाज है जो की कमी को पूरा कर सकते हैं। जबकि ऐसी खबर आ रही है की मुश्तफिजूर रहमान को स्टार्क की जगह शामिल किया गया है। वहीं गुजरात की टीम में फिलहाल सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। जॉस बटलर प्लेऑफ़ से पहले अपने देश वापस जाने वाले है इनकी जगह कुशल मेंडिस लेंगे। 

रविवार को दूसरे मुकाबले में gt vs dc होंगे आमने-सामने

Rr vs pbks और gt vs dc के मध्य हेड टू हेड –

Rr vs pbks के मध्य 29 मैच खेले गए है जिसमें से राजस्थान ने 17 मैच जीता है। जबकि 12 मैचों में पंजाब किंग्स को जीत मिली है। राजस्थान रॉयल आकड़ों में आगे दिख रही है लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब को हराना आसान नहीं होगा। gt vs dc के मध्य अब तक 6 मैच खेले हैं और दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। दोनों ही टीम जीत के साथ आग बढ़ना चाहेंगी।       

Read more

Local News

hi_INहिन्दी