शुक्रवार को आईपीएल में rcb vs lsg के मध्य मैच खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। लखनऊ टीम जहां टूर्नामेंट में अभी तक 11 मैच में 5 जीत के साथ अंकतालिका में 7वें पायदान पर है वहीं आरसीबी इस समय 11 मैचों में 8 जीतो के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
Rcb vs lsg के मध्य होगा शुक्रवार को मुकाबला –
Rcb टीम के को खिलड़ियों को चोट बन रही परेशानी का सबब –
बात किया जाय आरसीबी की टीम इस मैच को जीतकर अपनी जगह प्लेऑफ़ में पक्की करना चाहेगी। वहीं इस समय टीम में कुछ खिलाड़ी को चोट से जूझने के कारण देखना होगा की वे मैच तक फिट हो पाते है या नहीं। आरसीबी के सोशल मीडिया हैन्डल से दी गई जानकारी के अनुसार देवदत्त टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। जबकि उनकी जगह पर मनीष पांडे को शामिल किया गया हैं। पिछले दो मैचों से फिल साल्ट नहीं खेल रहे जबकि जॉस हेजलवुड को भी पिछले मैच से बाहर होना पड़ा था। ऐसा माना जा रहा की कप्तान रजत भी चोट से जूझ रहे हैं। अगर यह बात सच हुई तो फिर देखना पड़ेगा की कौन सा खिलाड़ी कप्तानी करता हैं।
लखनऊ(lsg) टीम करेगी अपने ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों से अच्छे योगदान की उम्मीद –
वहीं बात किया जाय लखनऊ टीम की तो उसके ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों कुछ मैचों से निराश किया हैं। जबकि मध्यक्रम में आयुष बदोनी और अब्दुल समद के बल्ले से ही रन आए हैं। जबकि गेंदबाजी में भी टीम के गेंदबाज महंगे साबित हो रहे हैं। लखनऊ टीम उम्मीद करेगी की जल्दी से उनके बल्लेबाज एवं गेंदबाज फॉर्म में आ जाए अन्यथा प्लेऑफ़ की राह मुश्किल हो जाएगी। कप्तान ऋषभ पिछलें मैच में अपने गेंदबाजों से काफी नाराज नजर आए थे। जबकि उनका मौजूदा फॉर्म भी काफी खराब चल रहा हैं।
Rcb vs lsg के मध्य अब तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 मैच आरसीबी तो वहीं 2 मैच लखनऊ ने जीते हैं।
Pbks vs dc मैच सुरक्षा कारणों से किया गया रद्द –
वहीं गुरुवार को खेला गया pbks vs dc के मध्य मुकाबला को रद्द किया गया। यह निर्णय पंजाब की पारी के दौरान भारत और पाकिस्तान में बने हुए युद्ध हालत को देखते हुए लिया गया। 9:29 के करीब से सभी फ़्लड लाइट्स को बंद कर दिया गया। और सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को वहाँ से बाहर निकाल दिया गया। यह निर्णय उस वक्त लिया गया जब पाकिस्तान ने 8:30 के करीब जम्मू कश्मीर में ड्रोन हमला किया। यह देखना होगा की शुक्रवार को rcb vs lsg के मध्य मैच खेला जाता है की नहीं।

