आज खेले गए आईपीएल के 57वें मैच में csk vs kkr के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Kkr vs csk मैच की हाइलाइट्स –
Kkr ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर –
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 11 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे विकेट के लिए सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे के मध्य 58 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कोलकाता टीम ने अंगकृष रघुवंशी का विकेट जल्दी ही खो दिया। वहीं 32 रन टीम में और जुड़ने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी चलते बनें।
आंद्रे रसेल ने एक बार फिर टीम के रनगति बढ़ाने का काम किया और 38(21) रन की पारी खेली। कोलकाता की टीम ने निर्धारीत 20 ओवर में 179 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 48 रन की पारी खेली जबकि सुनील नरेन ने 26 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 36(28) रन बनाए। नूर अहमद ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए।
चेन्नई(csk) ने खराब शुरुआत के बाद दर्ज की जीत –
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने आयुष म्हात्रे का विकेट दूसरी गेंद पर ही खो दिया। उर्वील पटेल को आज मौका मिला और उन्होंने 31(11) रन की तेज-तर्रार पारी खेली। हालांकि डेवोन कॉनवे भी 0 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया लेकिन वो भी मात्र 8 रन बनाकर हर्षित का शिकार बनें।
ब्रेवीस ने चेन्नई(csk) की कराई वापसी –
जडेजा भी 19(10) रन बनाकर चलते बनें और टीम का स्कोर अभी मात्र 60 रन बने थे और 5 विकेट गिर चुके थे। और टीम एक बार फिर संकट में पड़ गई। लेकिन इसके बाद डिवाल्ड ब्रेवीस और शिवम दुबे ने मिलकर 67 रन की साझेदारी की। ब्रेवीस ने वैभव के ओवर में 30 रन लेकर टीम को मैच में वापसी करवाई। ब्रेवीस ने पहला अर्धशतक बनाया लेकिन उसके तुरंत बाद आउट हो गए।
ब्रेवीस के आउट होने के बाद चेन्नई को लगभग बाल-रन बाकी रह गया था। शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद टीम को लगभग जीत के एकदम करीब ला दिया था लेकिन जब 9 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी तभी शिवम दुबे आउट हो गए। अंतिम ओवर में 8 रनों के जरूरत थी और धोनी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम का काम और आसान कर दिया। वैभव अरोरा को 3 तो वरुण चक्रवती और हर्षित को 2-2 विकेट मिले।
नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
आईपीएल में गुरुवार को पंजाब बनाम दिल्ली के मध्य होगा मुकाबला –
वहीं आईपीएल के 58वें मुकाबले में pbks बनाम dc के मध्य होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अगर पंजाब यह मैच जीत जाता है तो वह शीर्ष पर पहुंचने की अपनी उम्मीद को और पुख्ता कर लेगा। लेकिन अगर डीसी यह मैच हार जाता है तो उसके अपने अगले दोनों मैच जीतने के अलावा अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। पिछले मैच में बारिश की वजह से दिल्ली को 1 अंक मिली। उस मैच में भी दिल्ली पर हार का खतरा मंडरा रहा था।
दोनों टीमों ने अब तक 33 मैचों में 17 पंजाब नें तो 16 मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की है।

