मंगलवार को आईपीएल में खेले गये मैच नंबर 56वें में mi vs gt के मध्य खेला गया। वानखेड़े में टॉस जीतकर गुजरात ने टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज प्लेऑफ़ की ओर एक कदम बढ़ाने के साथ टेबल में शीर्ष पर होने की भी लड़ाई थी।
Mi vs gt मैच की हाइलाइट्स –
मुंबई की टीम बल्लेबाजी में लड़खड़ाई –
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर mi की शुरुआत आज पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के साथ हुई। रायन रिकलटन मोहम्मद सिराज की गेंद पर साई सूदर्सन को कैच दे बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स का सूदर्सन ने शून्य पर ही कैच छोड़ दिया। रोहित शर्मा भी आज नहीं टिक पाए और 7 रन के निजी स्कोर पर अरशद खान की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच दे बैठे। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के बीच 71 रन की साझेदारी हुई। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के कैच छूटे।
सूर्या 35(24) रन बनाकर जैसे ही आउट हुए मुंबई टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। और अंतराल पर विकेट गंवाती रही जिससे टीम के ऑलआउट होने का खतरा मंडराने लगा था। मुंबई की पारी के अंतिम ओवर में 18 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचा दिया। विल जैक्स ने 53(35) रन बनाए जबकि अंतिम कार्बीन बॉस ने महत्वपूर्ण 27(22) रन बनाए। साई किशोर ने 2 विकेट लिए।
बारिश से बाधित मैच में आखिरकार gt नें मैच जीता –
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही। साई सूदर्सन आज मात्र 5 रन बनाकर दीपक चहर का शिकार बनें। पहला विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और जॉस बटलर ने मिलकर 72 रन की साझेदारी की। इससे पहले जब खेल रुका था तब गुजरात मजबूत स्थिति में था। लेकिन बारिश के बाद गुजरात की टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। और टीम ने अपने 6ठा विकेट 126 रन पर गंवा दिया।
जब बारिश के कारण दोबारा मैच रुका तो गुजरात को 12 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। लेकीन बारिश के कारण डकवार्थ लुईस नियम के अनुसार 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य प्राप्त करना था। मतलब 6 गेंदों में 15 रन जिसे कोटजे और राहुल तेवतिया ने टीम को जीत के नजदीक पहुंच गए। पर जीत का आखिरी रन अरशद खान के बल्ले से आखिरी गेंद पर लिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बुधवार को आईपीएल में kkr बनाम csk के मध्य खेला जाएगा मुकाबला –
बुधवार को आईपीएल के 57वें मैच में kkr बनाम csk के मध्य खेला जाएगा। इडेन-गार्डन में खेला जाने वाला कोलकाता के लिए टॉप-4 में जगह बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। चेन्नई की टीम को आरसीबी से पिछले मुकाबले में 2 रन से नजदीकी हार झेलनी पड़ी। पिछले मैच में आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। जबकि कोलकाता की टीम को राजस्थान रॉयल के खिलाफ 1 रन से मुकाबला जीतकर अभी भी प्लेऑफ़ की उम्मीद जीवित रखे हुए है। उस मैच में आंद्रे रसल ने अच्छी पारी खेली थी। दोनों टीमों ने अब तक 31 मैच खेले हैं जिसमें से चेन्नई को 19 तो कोलकाता को 11 मैच में जीत मिली है। वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा है। आईपीएल अपडेट –

