dc vs srh ड्रॉ के बाद मंगलवार के mi vs gt मैच पर होगी सबकी नजर
सोमवार को आईपीएल के 55वें नंबर के मैच में srh vs dc के मध्य मैच खेला गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं 56वें मुकाबले में mi vs gt वानखेड़े के स्टेडियम में भिड़ेगे।
Srh vs dc मैच में दिल्ली को बारिश ने बचाया –
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम आज पैट कमिन्स के गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई। सलामी बल्लेबाज करून नायर, फाफ डू प्लेसिस और तीसरे नंबर पर अभिषेक पोरेल का विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया। दिल्ली की टीम पर एक समय 29 रन पर 5 विकेट गिराकर 100 के अंदर ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा था।
लेकिन इसके बाद विप्रज निगम और ट्रीस्टीयन स्टब्स ने मिलकर 32 रन की साझेदारी की। विप्रज दुर्भाग्यवश दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। विप्रज के विकेट के बाद आशुतोष शर्मा और स्टब्स ने मिलकर 66 रन की साझेदारी की। जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। आशुतोष 41(26) रन बनाए जबकि स्टब्स 41(36) रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमों ने बाटें 1-1 अंक –
लेकिन दूसरी पारी शुरू होने से पहले बारिश के कारण मैच नहीं हो सका और दोंनो कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ कर दिया गया। इससे दिल्ली की टीम को 1 अंक का फायदा हुआ। और वो अब 13 अंक के साथ अंकतालिका में 5वें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस(mi) vs गुजरात टाइटन्स(gt) : मंगलवार को आईपीएल में हाई-वोल्टेज मुकाबला
जबकि मंगलवार के आईपीएल में एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। जब वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के एक-दूसरे के सामने होंगे। दोनों टीमें फिलहाल 14-14 अंक के साथ अंकतालिका तीसरे और चौथे स्थान पर है। कल जो भी टीम जीतेगी वो पहले स्थान पर आ जाएगी। मुंबई ने जब से जीत की रह पकड़ी है पीछे मुड़ के नहीं देखा है। वहीं गुजरात टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर टेबल टॉपर में से बने हुए है।
मुंबई इंडियंस(mi) vs गुजरात टाइटन्स(gt) मैच में टीम का प्रीव्यू –
Mi टीम अपनी जीत का लय बरकरार रखने को तैयार –
मुंबई की टीम के बल्लेबाजों में गहराई के साथ-साथ इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। जिससे इन्हे अभी हराना बड़ा काम लग रहा है। रायन रिकलटन रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ऊपरी क्रम में अच्छे फॉर्म में है। वहीं मध्यक्रम में हार्दिक तिलक और नमन धीर जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में भी वर्ल्ड क्लास बोलिंग है जो किसी भी टीम के बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा ले रहे हैं। बुमराह, ट्रेंट बोल्ट डेथ में तो दीपक चहर पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। स्पिनर में कर्ण शर्मा और और सैन्टनर ने अच्छा काम किया है।

Gt टीम मुंबई पर फिर हावी होने को है तैयार –
वहीं गुजरात भी बराबर का टक्कर देने को तैयार है। गुजरात की टीम का भी ऊपरी क्रम तो शानदार फॉर्म से गुजर रहा है जिससे मध्यक्रम को इतना मौके नहीं मिला है। साई सूदर्सन, शुभमन गिल और जॉस बटलर ने बेहतरीन खेल दिखाया है। वहीं मध्यक्रम में शाहरुख खान, राहुल तेवतिया व शरफेन रदरफोर्ड पर दारोमदार होगा। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर इस समय पर्पल कैप है। जबकि इशान्त और मोहम्मद सिराज अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिन विभाग में साई सूदर्सन ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। जबकि राशीद खान थोड़ा अभी महंगे साबित हो रहे है। पर बड़े मैच के खिलाड़ी है काभई भई वापसी कर सकते है।
दोनों टीमों ने 6 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में गुजरात तो 2 में मुंबई को जीत मिली है।

