back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Pbks vs lsg : लखनऊ को हरा पंजाब अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

Share

Pbks vs lsg के मध्य रविवार का दूसरा मुकाबला खेला गया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Pbks vs lsg मैच की हाइलाइट्स –

प्रभसिमरन और pbks के बल्लेबाजों ने ली लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर –

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत प्रियांश आर्या के पहले ओवर में विकेट के साथ हुई। हालांकि इसके बाद प्रभसिमरन और जॉस इंग्लिस के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी की जिसमे इंग्लिस ने 30(14) रन की पारी खेली। इंग्लिस के विकेट के बाद श्रेयस और प्रभसिमरन ने मिलकर 78 रन की साझेदारी कर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। श्रेयस ने 45(25) रन बनाए। हालांकि इसके बाद निहाल वढेरा 16(9) रन ने मिलकर 34 रन की प्रभावी साझेदारी की। 

इसके बाद शशांक सिंह और प्रभसिमरन ने मिलकर 54 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91(48) रन की पारी खेली। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद मार्कस स्टॉयनिस ने 5 गेंदों पर 15 रन और शशांक सिंह ने 33(15) रन बनाकर टीम को अच्छी फिनिश दी। आकाश सिंह और दिगवेश राठी को 2-2 विकेट मिले।

बड़े लक्ष्य के सामने lsg लड़खड़ाई –

237 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम को अर्शदीप ने शुरुआत में ही 3 झटके दे दिए। जिससे टीम एकदम बैकफुट पर आ गई। अर्शदीप ने पहले तो मिचेल मार्श फिर एडम मारक्रम को आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद निकलस पूरन भी चलते बने। लगातार विकेट खोते हुए लखनऊ की आधी टीम 73 रन पर पवेलियन लौट गई। 

लेकिन इसके बाद आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने मिलकर 81 रन की साझेदारी की। अब्दुल समद 45(24) रन बनाए। वहीं बदोनी ने 74(40) रन की पारी खेली। पारी के अंत में आवेश खान ने भी 19 रन का योगदान दिया। अर्शदीप को 3 विकेट मिले। 

प्रभसिमरन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस जीत के साथ अंकतालिका में पंजाब दूसरे स्थान पर पहुंच गया। जबकि रविवार के पहले मुकाबले में kkr ने rr को 1 रन से हरा दिया। 

सोमवार को आईपीएल में हैदराबाद के सामने होंगे दिल्ली की टीम –

सोमवार को आईपीएल के 55वें मुकाबला सनराइज़र्स हैदरबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेला जाएगा। हैदराबाद यह मैच अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। हैदराबाद टीम इस समय फिलहाल 10 मैचों में मात्र 3 जीत के साथ 9वें पायदान पर है। जो की प्लेऑफ़ की रेस से लगभग बाहर हो चुका है। अगर वह पूरे अपने मैच जीत भी लेता है तो 14 अंक तक पहुंचेगा। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 6 जीत के साथ 5वें पायदान पर है। वो प्लेऑफ़ के काफी करीब है।

दिल्ली को दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली अपने हार के क्रम को तोड़कर आगे बढ़ना चाहेगी। दोनों टीमों ने मिलकर अभी तक 25 मुकाबले खेले है। जिसमें हैदराबाद को 13 तो दिल्ली को 12 में जीत मिली है।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी