back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Pbks vs dc : दिल्ली नें पंजाब को 6 विकेट से हराया, अभी भी टूर्नामेंट की टॉप-2 टीम बनने की रेस जारी

Share

आज आईपीएल में एक महत्वपूर्ण मुकाबले में pbks vs dc के मध्य मैच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली नें टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस हार के साथ ही pbks को टॉप-2 में रहने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला जीतना पड़ेगा। 

Pbks vs dc के मध्य मैच का हाइलाइट्स – 

Pbks टीम नें खड़ा किया बड़ा स्कोर –

पंजाब आज जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत खराब रही। प्रियांश आर्या के बल्ले पर गेंद नहीं आ रही थी और 9 गेंद पर 6 रन बनाकर मुस्तफिजूर की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जॉस इंग्लिस नें मिलकर 47 रन की अच्छी साझेदारी कर टीम को वापसी कराई। इंग्लिस 32(12) रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह भी 28(18) रन बनाकर विप्रज की गेंद पर ही बोल्ड आउट हो गए। 

श्रेयस अय्यर और निहाल वढेरा नें भी 41 रन अच्छी साझेदारी की। निहाल आज कुछ खास ना कर पाए और 16 गेंदों पर 16 रन ही बनाए। श्रेयस ने आज एक और अर्द्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 53(34) रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिश नें धमाकेदार पारी खेली और मात्र 14 गेंदों पर 44 रन बनाकर पंजाब किंग्स का स्कोर 206 रन तक पहुंचा दिया। मुस्तफिजूर नें अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। 

समीर रिजवी करून नायर और मुस्तफिजूर दिल्ली की जीत में चमके –

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे पारी ने रफ्तार पकड़ी। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों नें 5.3 ओवर में 55 रन जोड़े। राहुल 35(21) रन मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हुए। उसके कुछ देर बाद ही फाफ डू प्लेसिस भी 23(15) रन बनाकर हरप्रीत बरार की गेंद पर आउट हो गए। सदीकुल्ला अतल नें 22(16) रन बनाये और प्रवीण दुबे की गेंद पर आउट हुए। 

इसके बाद समीर रिजवी करून नायर के साथ मिलकर 62(29) रन की बेहतरीन साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। करून 44(27) रन बनाकर बरार की गेंद पर आउट हो गए। ट्रीस्टीयन स्टब्स के साथ समीर रिजवी नें अविजित 53 रन की साझेदारी की। स्टब्स 18(14) रन बनाए। 

बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आज समीर रिजवी नें ना सिर्फ दिल्ली को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक भी लगाया। समीर रिजवी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

आईपीएल अपडेट –    

Read more

Local News

hi_INहिन्दी