back to top
शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025

Kkr vs rr एवं pbks vs lsg : रविवार को आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले

Share

रविवार को आईपीएल में मैच नंबर 53 और 54 क्रमशः kkr vs rr एवं pbks vs lsg के मध्य खेला जाएगा। kkr vs rr के मध्य मैच कोलकाता के इडेन-गार्डन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच pbks vs lsg के मध्य हिमांचल के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Kkr vs rr के मध्य खेला जाएगा रविवार का पहला मुकाबला –

बात करे पहले मैच की जो की kkr vs rr के मध्य खेला जाना है। राजस्थान रॉयल की टीम फिलहाल प्लेऑफ़ से बाहर हो चुकी है। परंतु कोलकाता की टीम अगर अपने सभी मुकाबले जीत लेती है तो वह प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगी। यदि वह आज हार भी जाती है तो भी मौका बन सकता है परंतु उसे दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। फिलहाल kkr 10 मैचों में 9 अंक के साथ 7वें पायदान पर है।

कोलकाता बनाम राजस्थान मैच

बात करें rr की तो पिछले मैच में टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं संजु सैमसन इस साल अधिकतर मैचों में चोट के चलते बाहर ही रहे है। टीम इस बार निरन्तरता से नहीं खेल पाई है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पक्षों ने निराश किया है। वहीं कोलकाता टीम का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सलामी बल्लेबाजों के फॉर्म में ना होने से उसके बाद टीम मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी नहीं कर पा रही है। अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजी में टीम को संघर्ष करना पड़ रहा है। 

Pbks vs lsg के मध्य होगा आईपीएल का 54वां  मुकाबला –

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब(pbks) vs लखनऊ(lsg) के मध्य होगा। दोनों ही टीमें अभी प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफाइ कर सकती है। पंजाब 10 मैचों में 13 अंक लेके अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। तो वहीं लखनऊ 10 मैचों में 10 अंकों के साथ 6वें स्थान पर है। लखनऊ को बचे 4 मैचों में से अपने 3 मैचों को जीतना पड़ेगा। जिससे सीधा वो प्लेऑफ़ में पहुंच सकते है। जबकि पंजाब को यहां से एक जीत भी वो रास्ता तय कर सकती है। पर पंजाब टीम दो जीत के साथ बिना किसी पे निर्भर हुए क्वालिफ़ाई करना चाहेगी। 

पंजाब बनाम लखनऊ मैच

लखनऊ की चिंता का सबब उसकी गेंदबाजी के साथ उसका मध्यक्रम है। कप्तान ऋषभ पंत ने मात्र एक अर्धशतीय पारी खेली है। वही टीम के टॉप-3 बल्लेबाज मार्श, मारक्रम और पूरन ने टीम को अब तक संभाला है। आयुष बडोनी ने भी अच्छी पारियाँ खेली है। जबकि पंजाब की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ सलामी बल्लेबाजों अच्छा खेल दिखाया है। जबकि टीम ने गेंदबाजी भी अच्छी की है। पिछलें मैच में चहल की हैट्रिक आई थी। 

Kkr vs rr एवं pbks vs lsg : हेड टू हेड 

Kkr vs rr के मध्य अभी तक 31 मुकाबले खेले हैं, जिनमे से 15 kkr ने और 14 rr ने जीते है। जबकि दो मैच बेनतिजा रहे हैं। वहीं वर्तमान फॉर्म को देखा जाय तो इस मैच में भी कोलकाता आगे लग रहा है। जबकि दूसरे मैच pbks vs lsg के मध्य अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमे से 3 में लखनऊ तो 2 में पंजाब को विजय मिली है। फिलहाल यह मैच पंजाब के होमग्राउन्ड पर खेला जाएगा जिसमे पंजाब को 3-3 की बराबरी पर आने का अच्छा मौका है। 

आईपीएल अपडेट शनिवार को खेले गए आरसीबी वस csk मैच की खबर –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी