back to top
रविवार, मार्च 29, 2026

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी – एक जीवंत ज्ञानकोश और ऐतिहासिक धरोहर

Share

परिचय 

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी उत्तर भारत की सबसे पुरानी और बड़ी सार्वजनिक पुस्तकालयों में से एक है। यह सिर्फ पुस्तकों का घर नहीं है; यह ज्ञान, इतिहास और संस्कृति का एक खजाना है। प्रयागराज की पब्लिक लाइब्रेरी चंद्रशेखर आज़ाद पार्क (पूर्व में कंपनी गार्डन) में स्थित है। यह एक लाइब्रेरी होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक स्मारक भी है। 

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

इसकी स्थापना 1864 ई. में हुई थी। ब्रिटिश काल मेंं इसे ‘इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी’ के नाम से जाना जाता था। आज जिस भवन में यह लाइब्रेरी में स्थित है उसे कभी उत्तर-पश्चिमी प्रांतों की विधान सभा के रूप में प्रयोग किया जाता था। इसकी स्थापना का उद्देश्य शिक्षा एवं जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। 

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी के भवन थॉर्नहिल मेन मेमोरियल की वास्तुकला

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी के भवन का निर्माण 1870 ई. में हुई थी। इस भवन कों डिजाइन करने का श्रेय ब्रिटिश आर्किटेक्ट रिचर्ड रोस्केल बेन को जाता है। यह इमारत की शैली स्कॉटिश बैरोनियल में बनी हुई है। पत्थर की सजावट, बालकनियाँ, टावर, आर्च(मेहराब) और यूरोपीय प्रभाव देखने को मिलता है। तथा इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी को 1879 ई. में इमारत मेंं स्थानान्तरित किया गया। 

इलाहाबाद पुस्तकालय में किताबों और दस्तावेज़ों का विशाल संग्रह

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी में 1.25 लाख (लगभग) पुस्तकों का संग्रह है। जिसमें विभिन्न भाषाओं में यहां किताबें मौजूद है जिसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू, अरबी, फारसी, संस्कृत, बंगाली, फ्रेंच आदि भाषाएं हैं। किताबों के अलावा यहां पर 28 राष्ट्रीय व स्थानीय अखबारों का पुराना संग्रह भी उपलब्ध है। साथ ही यहाँ 40 से अधिक पत्रिकाएं भी हैं। 

लाइब्रेरी में दुर्लभ 21 अरबी पांडुलिपियाँ के अलावा 19वीं सदी के सरकारी ब्लू बुक्स, गजट्स आदि मौजूद है। इतिहास, साहित्य, राजनीति और साथ ही संस्कृति से जुड़े असंख्य मूल स्रोत यहाँ उपलब्ध हैं।

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी में सदस्यता और पाठक सेवाएं

इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी में सदस्यता के लिए 100 रुपये प्रतिवर्ष की फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा किताबों के उधार लेने के लिए ₹500 (सामान्य सदस्य) से ₹2000 तक (विशेष सदस्य) के लिए सुरक्षा फीस देनी होती है। सामान्य सदस्य के लिए सीमा 1 किताब तक जबकि विशेष सदस्य 2 किताबें 30 दिन के लिए इशू करा सकता है। और अगर किताब वापस करने में देरी होती है तो विलंब शुल्क ₹1 प्रति दिन है। 

इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी संचालन समय और नियम

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह 08:00-6:00 बजे के मध्य है। पुस्तकालय हर गुरुवार को बंद रहती है इसके अलावा दूसरे शनिवार के बाद आने वाले सोमवार को अवकाश रहता है। सरकारी अवकाश में भी लाइब्रेरी बंद रहती है। यूजर को पुस्तकालय की शांति और नियमों का पालन अनिवार्य है।

इलाहाबाद लाइब्रेरी का स्मार्ट सिटी योजना के तहत नवीनीकरण

प्रयागराज स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 2022 में 5 करोड़ रुपये की लागत से नवीकरण किया गया। INTACH (Indian National Trust for Art and Cultural Heritage) मूल वास्तुकला को बचाने के लिए मरम्मत कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत छत और दीवारों की मरम्मत, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और भवन की मौलिकता को यथासंभव बरकरार रखना था। 

कैसे पहुंचे?

राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय चन्द्र शेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज – 211002 इसका पूरा पता है। आप सार्वजनिक एवं निजी वाहन के जरिए यहां आ सकते हैं। शोधार्थी, इतिहासकार और साहित्य प्रेमी यहाँ घंटों बिताते हैं। यह भवन प्रयागराज की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुका है।

निष्कर्ष 

प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी केवल किताबों का संग्रह मात्र नहीं, बल्कि एक अमूल्य धरोहर है।
यह हमारे अतीत का सम्मान है, वर्तमान का साधन और भविष्य की नींव। 

पढिए महान कवियित्रि महादेवी वर्मा के बारें मेंं 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी