कभी- कभी क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकार्ड बन जाते है जिसकी हम एक समय में कल्पना मात्र ही की जा सकती थी। ऐसा ही कुछ नजारा रात को खेले गए इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों नें विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 ओवर में 300 से अधिक का स्कोर किया। मैनचेस्टर के Old Trafford के England vs South Africa मैच में शुक्रवार रात को फिल साल्ट और बटलर नें रनों की आतिशबाजी की।
England vs South Africa: फिल साल्ट और बटलर नें की रनों की आतिशबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कीये जाने पर इंग्लैंड ने धुँआधार शुरुआत की। साल्ट और बटलर नें साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले ही 6 ओवर में इंग्लैंड टीम 100 रनों के पार पहुँच चुकी थी। बटलर नें आउट होने से पहले 83(30) रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन इस विकेट का इंग्लैंड के रनों के रफ्तार पर कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम नें 10 ओवेरों में 166 रन बनाकर, एक और रिकार्ड बना चुकी थी। बटलर नें अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 दर्शनीय छक्के लगाए।
रबाडा नें पारी के 13वें ओवर की शुरुआत नो बाल के साथ की। साल्ट नें फ्री हिट गेंद पर शानदार छक्का लगाकर 12 ओवर में ही स्कोर 200 के पर पहुंचा दिया। फिल साल्ट ने अपनी पारी में 60 गेंदों पर नाबाद 141 रनों की खेली। जिसमें 15 चौके साथ 8 गगनचुम्बी छक्के भी शामिल है। Salt ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक पूरा किया। इंग्लैंड की तरफ से साल्ट सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकार्ड अपने नाम किया है। हैरी ब्रुक ने अंत में 41( 21) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका(England vs South Africa) मैच का नतीजा
20 ओवर में 305 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने तेज शुरुआत की। लेकिन पहले विकेट के बाद लगातार विकेट गिरते रहे और टीम 158 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम ने यह मैच 146 रनों के विशाल अंतर से जीता।
अब तक बनाए गए टी-20 मैचों में सर्वोच्च स्कोर
आधुनिक क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखने को मिला है। एक समय था जब वन-डे मे 300 रन नहीं बनते थे और पिछले दो सालों में 3 टीमों ने 20 ओवरों के मैच में यह मुकाम हासिल कर लिया है। सर्वोच्च स्कोर में भारत ने 300 के आकड़ों से बस 3 रन दूर रह गई थी। इंग्लैंड पहली full-member ICC nation बने जो किसी दूसरे full-member टीम के खिलाफ T-20 में 300 रन पार कर सकी।
344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया (2024)
314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया (2023)
304/2 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (2025)
297/6 भारत बनाम बांग्लादेश (2024)
283/1 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (2024)
प्रयागराज के बारें मे अपडेट देखिए। प्रयागराज में “लखपति दीदियाँ” बनीं आत्मनिर्भर-आर्थिक सफलता की मिसाल

