श्रीलंका vs जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच श्री लंका के कोलंबो के मैदान में खेला गया। ग्रुप बी के इस मैच में श्री लंका को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच सुपर 8 की दौड़ में दोनों टीमों के लिए अहम था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन जिम्बाब्वे ने शानदार चेज के साथ इतिहास रच दिया।
श्रीलंका vs जिम्बाब्वे मैच की खबर
टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पथुम निस्सांका ने 41 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके शामिल थे। कुशल परेरा के साथ मिलकर 5 ओवर में 54 रनों की साझेदारी की। मध्यक्रम में पवन रत्नायके ने 25 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।दुनिथ वेलालागे 15(8) रनों का अहम योगदान दिया। ग्रेम क्रेमर ने 2/27, ब्लेसिंग मुजाराबानी 2/38 और ब्रैड एवांस 2/35 लेकर श्रीलंका को 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 पर रोक दिया।
जिम्बाब्वे का शानदार चेज: बेनेट और रजा बनें हीरो
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने संयमित शुरुआत की। पहले 3 ओवर में 20/0। फिर ब्रायन बेनेट ने एंकर रोल निभाया। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें कई शानदार शॉट्स शामिल थे। तादिवानाशे मारुमानी 34(26) रन के साथ पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 69 रनों की साझेदारी की। कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रनों की मैच विजेता पारी खेली। रयान बर्ल ने भी 12 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में टोनी मुन्योगा ने सिक्स जड़कर जीत पक्की की। जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए। 3 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत हासिल।
प्लेयर ऑफ द मैच ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए सिकंदर रजा को चुना गया।
दिन के मैच में अफगानिस्तान ने कनाडा को भारी रनों के अंतर से हराया।

