back to top
शुक्रवार, मई 1, 2026

टिकट कैंसलेशन के नाम पर पूरे परिवार के खाते खाली, 1.93 लाख उड़ाए साइबर ठगों ने

Share

प्रयागराज के पुराना कटरा इलाके में एक आम परिवार के साथ जो हुआ, वो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देगा। सुनील कुमार ने बस दिल्ली की ट्रेन टिकट कैंसल की, और कुछ ही घंटों में उनके और परिवार के चारों बैंक खाते खाली हो गए। प्रयागराज साइबर ठगी का मामला नया नहीं है, आए दिन शातिरों के फेरे में आ जा रहे है।

 प्रयागराज साइबर ठगी घटना की पूरी जानकारी 

दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए बुक की गई टिकट सुनील कुमार ने कैंसल कर दी। वह पैसे वापस नहीं मिलने पर यूपीआई कस्टमर केयर पर फोन किया। बाद में, एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को UPI अधिकारी बताया।

उसने एक तकनीकी समस्या का हवाला देकर सुनील से उनके चारों (खुद, पत्नी, बेटे और बेटी) बैंक अकाउंट्स की जानकारी मांगीं। फिर डॉट एपीके फाइल्स डाउनलोड करवाकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। एक ही पल में 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

पुलिस की कार्रवाई

सुनील कुमार की शिकायत पर कर्नलगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी संक्रमित APK फाइल, कॉल रिकॉर्ड और UPI लेनदेन के विवरण का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

शराब-जूएँ के पैसों में विवाद से दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी