अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप डी में न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका के मध्य मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया, लेकिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया। दोनों के बीच खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की लगातार 5वीं जीत है।
न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका मैच का का हाल
शाम के 7:30 बजे स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। फिन एलन और टिम सेफर्ट ने शुरुआत में काफी रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जल्दी विकेट चटकाए। कोर्बिन बोश और लुंगी नगिड़ी ने कसी हुई गेंदबाजी की।
मार्क चंपमैन 48 (26 गेंद) की आक्रामक पारी जिससे न्यूज़ीलैंड ने तेजी पकड़ी। डेरील मिचेल नें 32 (24) रन ने टीम को मध्यक्रम में स्थिरता दी। डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने बीच में कुछ अच्छे शॉट खेले। चैपमैन ने लॉन्ग-ऑन पर छक्का जड़ा, और मिचेल ने भी कुछ चौके लगाए। शुरुआत में फिन एलन 31(17) रन की तेज पारी खेली। अंत में जिम्मी निशम नें 23 रन का अहम योगदान दिया। इस प्रकार न्यूज़ीलैंड नें 175/5 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन 4 विकेट चटकाए।
साउथ अफ्रीका की रन चेज में छाए मार्करम
साउथ अफ्रीका को 178 रन का लक्ष्य मिला। दोनों सलामी बल्लेबाजों एडन मार्करम और क्विंटन डीकॉक नें पहले विकेट लिए तेजी से रन बनाए। खासकर मार्करम नें 44 गेंदों पर नाबाद 86 रन ठोके, जिसमें 19 गेंदों में हाफ सेंचुरी भी शामिल थी। दोनों नें मिलकर 4.4 ओवर में 62 रन बनाए। डीकॉक नें 14 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। रियान रिकलटन और ब्रेवीस ने भी 21-21 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर पुल शॉट पर छक्का लगाकर मैच को अफ्रीका की झोली में डाल दिया।
मार्को यानसेन को उनकी शानदार गेंदबाजी 4/40 के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टी-20 मैचों की अपडेट्स से जुड़ी पढिए दूसरी खबर।

