back to top
रविवार, अगस्त 16, 2026

T-20 WC 2026 भारत vs नामीबिया: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया 

Share

भारत ने नामीबिया को 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 93 रनों से हराया। यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में मजबूती लाई, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले भारतीय टीम को भी आत्मविश्वास देगी।

भारत vs नामीबिया मैच की संक्षिप्त खबर 

टॉस जीतकर नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड एरास्मस ने सोचा कि वे भारत के बल्लेबाजों को जल्दी रोक देंगे। लेकिन टीम इंडिया के ओपनर इशान किशन और संजु सैमसन नें कुछ अलग अंदाज में बल्लेबाजी की। इशान ने 24 गेंदों पर 61 रन बनाए (चार चौके और पांच छक्के) शामिल थे, जबकि सैमसन नें 8 गेंदों पर 22 रन बनाए। हार्दिक पांड्या नें भी बल्ले से 52 (28, 4×4, 4×6), गेंद से भी योगदान दिया। तिलक वर्मा नें 25 (21) तो  शिवम दुबे नें 23 (16) रन बनाए। इस प्रकार भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।

नामीबिया के लिए 210 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य था। भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट लेकर उनकी योजनाओं को ध्वस्त कर दिया। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी ने लगातार विकेट निकालते रहे। जिससे नामीबिया की पूरी टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई। और भारत नें मैच 93 रनों से जीत लिया। नामीबिया की ओर से कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाया, कप्तान एरास्मस (18) ने थोड़ी लड़ाई लड़ी। लॉरेन स्टीमकैम्प 29 रन (20) गेंदों पर बनाए। यह मैच भारत की दूसरी लगातार जीत थी, जो ग्रुप A में उन्हें टॉप पर कायम रखा। हार्दिक पंड्या को उनके हरफनमौला प्रदर्शंन(2 विकेट, 52 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

नेपाल बनाम इटली मैच में इटली नें नेपाल को 10 विकेट से हराया। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी