प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में2–3 जनवरी 2026 के मध्य रात एक ऐसी भयावह घटना हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। समाचार पत्रों के अनुसार, बड़े बेटे ने अपने ही पिता, छोटी बहन और भांजी को मार डाला और उनके शवों को घर से 200 मीटर दूर एक सूखे कुएँ में फेंक दिया। रिपोर्ट्स से पुष्टि हुई कि यह वारदात 3 जनवरी की रात लोकपुर बिसानी गांव में हुई। मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से संबंधित बताया जा रहा है।
प्रयागराज ट्रिपल मर्डर घटना का पूरा विवरण
मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकपुर बिसानी गांव का है। 3 जनवरी रात करीब 11 बजे, मृतक राम सिंह पटेल (55) के बड़े बेटे मुकेश पटेल (शादीशुदा और अलग रहता था) ने घरवालों को अगवा कर लिया। पहले पिता का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बहन साधना देवी (21 वर्ष), बड़ी बहन(किरण) की बेटी आस्था (14 वर्ष, भांजी) ने रोका, तो कुल्हाड़ी से तीनों को मार डाला। मृत शरीर को 20 फीट गहरे कुएं में डालकर ऊपर से कचरा डालकर छिपा दिया।
ऐसा आरोप है की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने परिवार की 4.5 बीघा जमीन छोटे बेटे मुकुंद के नाम कर दी थी, जिससे मुकेश नाराज था। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसने अपने पिता को हत्या की नीयत से रात में पकड़ा। जब बहन और भांजी ने रोकने की कोशिश की तो उसने कुल्हाड़ी से तीनों को मार डाला। इससे पहले उसने छोटे भाई के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने छोटे भाई मुकुंद पर गोली चला दी जो उसके कंधे पर जा लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कार्य गया। पिता को फोन करने पर फोन बंद बताया, जिससे अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
5 जनवरी को पुलिस ने आरोपी मुकेश पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया और आरोपी के बताए स्थान से कुएँ में तीनों शव बरामद किए गए। मौके से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
प्रयागराज माघ मेला को ग्लोबल पहचान देने की तैयारी तेज।

