प्रयागराज में रविवार को पुलिस ने कीडगंज ने सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर छापेमारी की। जहां से युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार यहां पिछले कई दिनों से देह व्यापार संचालित हो रहा था। 3 महीने पहले कमरे को कोचिंग संचालन के नाम पर लिया था।
कीडगंज सेक्स रैकेट
रविवार को कीडगंज थाना अंतर्गत नगर निगम स्थित स्कूल के समीप नई बस्ती इलाके में अवैध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। वहाँ से 9 लोगों को जिसमें 5 पुरुष एवं 4 स्त्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार हुए पुरुषों में सभी प्रयागराज जिले से ही है। जबकि 4 स्त्रियों में 2 प्रयागराज से एवं बाकी 2 बंगाल एवं वाराणसी से बताई जा रही हैं।
पुलिस ने बताया की यह मकान एक आईएएस अधिकारी का है। अभी तक खबर के हिसाब से पिछले साल नवंबर में एक व्यक्ति ने कमरा कोचिंग चलाने के नाम पर लिया था। यह व्यक्ति अतरसूइया का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मकान मालिक को यहाँ होने वाले अवैध गतिविधि की सूचना नहीं थी। कुछ आपत्तिजनक सामान भी कमरे से बरामद किए गए। सब लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि घर में देहव्यापार चल रहा था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया की जांच जारी है।

