नया साल नई उम्मीदें लेकर आया, लेकिन 1 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ी घटना ने सबका ध्यान खींचा। सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी की मांग पूरी नहीं करने पर बिजली के हाई-टेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दी, जिससे आसपास हड़कंप मच गया।
टावर पर चढ़ी युवती – घटना की पूरी जानकारी
ये मामला प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बालाडीह गांव की है। लड़की, जो इंटर पास है, गांव के ही राजकुमार से प्यार करती थी, जो ग्रेजुएट है। दोनों परिवार शादी के खिलाफ थे, जिससे तंग आकर सुबह युवती ने सुबह ये कदम उठाया। लड़की ने घर से निकलकर बिजली के हाई-टेंशन टावर पर चढ़कर कहा कि अगर उसकी शादी नहीं होगी तो वह नीचे कूद जाएगी। जिसे देखकर भीड़ इकठ्ठा हो गई और हालत गंभीर दिखने लगी। लोगों ने नीचे उतरने को कहा, लेकिन टावर पर चढ़ी युवती अपनी जिद पर अड़ी रही।
पुलिस को खबर मिलते ही मऊआइमा थाने की टीम पहुंच गई। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने परिजनों को बुलाया और घंटों समझाया। लड़के के परिवार ने शादी का आश्वासन दिया, तब जाकर युवती नीचे उतरी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझाया।दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में सहमत हो गए और घर लौट गए। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने कहा कि दोनों पक्ष बड़ी वयस्क हैं और उन्होंने आपसी सहमति से मामला सुलझाने की बात कही।
प्रयागराज माघ मेला 2026 कल से शुरू हो रहा, जानिए उससे जुड़ी अपडेट।

