डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में प्रयागराज में साइबर ठगों ने कर्नलगंज क्षेत्र निवासी अभिषेक अग्रवाल के बैंक खाते से ₹2,34,800 चार दिनों में उड़ा लिए। यह घटना बीते 3 से 6 सितंबर के बीच हुई, जब खाते से कई बार अलग-अलग रकम निकाली गई। प्रयागराज साइबर ठगी के अलावा भी कई ऐसी घटना हो चुकी है।
कैसे हुई कर्नलगंज साइबर ठगी
साइबर ठगी की मिली इस जानकारी के अनुसार बिना ओटीपी(OTP) के बिना किसी संदेश के यह ठगी हुई। पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए अभिषेक ने बताया की यह ठगी 3 सितंबर को खाते से पहली बार ₹25,000 निकाले गए। इसके बाद 4 सितंबर को दूसरी बार ₹30,000 एवं ₹50,000 की निकाला गया। 5 सितंबर को खाते से ₹1,00,000 की बड़ी रकम उड़ाई गई। जबकि आखिरी बार 6 सितंबर को ₹29,800 ट्रांसफर किए गए।
इस तरह चार दिनों में कुल ₹2.34 लाख रुपये खाते से निकल गए, और पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई
अभिषेक अग्रवाल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
- केस को साइबर सेल ने जांचना शुरू कर दिया है।
- पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी निकासी बिना OTP या SMS अलर्ट के कैसे हुई?
- प्रारंभिक जांच से यही अनुमान है कि इसमें किसी संगठित साइबर गिरोह का हाथ हो सकता है।
सारांश
अभिषेक अग्रवाल का मामला यह बताता है कि साइबर अपराधी अब लोगों को कितने शातिर तरीके से निशाना बना रहे हैं। छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन बहुत बड़ी रकम उड़ा रहे हैं। यही कारण है कि डिजिटल बैंकिंग करते समय सतर्क रहना और जागरूक रहना बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रयागराज में फर्जी दस्तखत से जमीन घोटाला मामले की अपडेट देखिए।

