back to top
गुरूवार, अप्रैल 30, 2026

प्रयागराज स्मार्ट सिटी की नई पहल: ई-साइकिल किराए पर, पर्यावरण और सुविधा की ओर बड़ा कदम

Share

क्या कभी सोचा है कि शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आसानी से चलने वाले पर्यावरण के अनुकूल वाहन मिल जाएंगे? इसी विचार से प्रयागराज ने एक नवीन कार्य शुरू किया है। अब प्रयागराज स्मार्ट सिटी ई-साइकिल योजना के तहत किराए पर मिलेगी। यह कदम न केवल पर्यावरण को बचाएगा, बल्कि यात्रियों को भी आराम देगा और ट्रैफिक को कम करेगा।

ई-साइकिल योजना

प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ट्रायल के लिए पहले 25 ई-साइकिल की मांगाई है। ये ई-साइकिल एक बार फूल-चार्ज बैटरी से कम से कम 40 किलोमीटर तक चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर इन्हें आम साइकिल की तरह चलाया जा सकता है। पहले चरण में ई-बाइक सेवा सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर परिसर, संगम क्षेत्र और यूनिवर्सिटी रोड पर शुरू की गई है। यहां डॉकिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से लोग अपनी ई-बाइक किराए पर ले सकते हैं और उपयोग के बाद उसे नजदीकी स्टेशन पर जमा कर सकते हैं।

इसे भी जानें शलेन्द्र सिंह गौर नें बनाया 176 KMPL इंजन। 

कैसे काम करेगी यह सेवा?

  • शहर में ई-साइकिल किराए पर लेने के लिए स्टैंन्ड बनाए जाएंगे।
  • ट्रायल सफल होने के बाद पुरानी पारंपरिक साइकिलों को ई-साइकिलों में बदल दिया जाएगा।
  • अभी संचालन केंद्र का पूरा विवरण तय नहीं हुआ है,यात्रियों के लिए जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। 

किराया और सुविधाएँ

प्रयागराज स्मार्ट सिटी ई-बाइक सेवा के ट्रायल की एक प्रमुख विशेषता है कि रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500 है। किराया अत्यंत किफायती रखने का प्रयास है। पहले 30 मिनट में ₹10 का शुल्क लिया जाएगा, फिर प्रति मिनट ₹1 का शुल्क लिया जाएगा। नियमित उपयोगकर्ताओं को साप्ताहिक ₹400 पास और मासिक ₹1,500 पास मिलता है।

तकनीकी रूप से, यह सेवा नवीनतम सुविधाओं से लैस है, जैसे GPS ट्रैकिंग, ICCC(इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) और ऑटो-लॉक सिस्टम है, जो बाइक को नगरीय सीमा पार करते ही स्वचालित रूप से लॉक करता है। इसमें अलग-अलग स्टेशनों से यात्रियों को ‘पिक-अप से ड्रॉप’ की सुविधा है और कैशलेस डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। शुरूआत में पांच प्रमुख PBS स्टेशन और 25 ई-बाइक बनाए गए हैं। अगले दो से तीन महीने में और 40 ई-बाइक बनाए जाएंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर, ई-बाइक और तकनीकी सिस्टम की व्यवस्था पूरी योजना पर लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पूरे उत्तर प्रदेश में फैली ई-साइकिल योजना

यह स्मार्ट सिटी योजना प्रयागराज ही नहीं, उत्तर प्रदेश के कम से कम 15 शहरों में लागू की जा रही है। इनमें कानपुर जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। जरूरतमंद और पर्यावरण के प्रति जागरूक लोग इस योजना के तहत किफायती किराए पर ई-साइकिल ले सकेंगे।

फायदे और प्रभाव

  1. परिवहन खर्च को कम करना: ई-साइकिल किराए पर लेने से निजी वाहनों का उपयोग कम हो जाएगा।
  2. जाम में कमी: ई-साइकिल छोटे रास्ते और व्यस्त क्षेत्रों में जल्दी चल सकती हैं।
  3. पर्यावरण की सुरक्षा: प्रदूषण कम करने में योगदान देता है।
  4. स्वास्थ्य लाभ: ई-साइकिलों का उपयोग लोगों की शारीरिक गतिविधि को बढ़ा देगा।

निष्कर्ष

ई-साइकिल योजना, प्रयागराज स्मार्ट सिटी की एक शानदार पहल है। यह न केवल प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करेगी, बल्कि लोगों को आधुनिक, स्वस्थ परिवहन का एक विकल्प भी देगी। यह योजना जल्द ही पूरी तरह लागू होकर शहर की जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाएगी।

प्रयागराज के आजाद पार्क लेजर शो में दो अतिरिक्त शो दिखाए जाएंगे, जानिए लेटस्ट अपडेट। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी