back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Rcb vs csk : अंतिम गेंद पर आरसीबी से हारी चेन्नई, बेंगलुरु प्लेऑफ़ के करीब

Share

आईपीएल में खेले गए शनिवार को rcb vs csk के मध्य रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बेंगलुरु में टॉस जीतकर एम. एस. धोनी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई टीम तो प्लेऑफ़ से बाहर हो चुकी थी परंतु इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ़ में लगभग पहुंच चुकी है।

Rcb vs csk मैच की हाइलाइट्स –

मध्यक्रम मे लड़खड़ाए आरसीबी को शेफर्ड नें पहुंचाया 200 के पार – 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम आज फिर फिल साल्ट के बगैर उतरी। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथल और विराट कोहली ने मिलकर आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले तो पावरप्ले में मिलकर दोनों ने मिलकर 71 रन जोड़े तो वहीं पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 97 रन की साझेदारी की। बेथल ने अपने दूसरे मैच में ही अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 55(33) रन बनाए। वहीं विराट कोहली आज दूसरे अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 62(33) रन बनाए। 

rcb vs csk मैच में romario shepherd ने 14 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली।

विराट की विकेट गिरने के बाद चेन्नई की टीम ने वापसी कर ली। और ना सिर्फ रनगति पर विराम लगा दिया, बल्कि आरसीबी के बल्लेबाजों को आउट भी किया। रजत पाटीदार जब आउट हुए तब एक समय टीम 180 रन तक पहुंचने में संघर्ष करते दिखाई दी। लेकिन इसके बाद रोमारिओ शेफर्ड ने 53(14) गेंदों में खेलकर आरसीबी की मैच में पुनः वापसी करवा दी। शेफरड ने अपने पारी में 6 छक्के सहित 5 चौके भी लगाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। मथीसा पथिराना ने 3 विकेट लिए। 

Csk टीम के हाथों से जीत अंत के ओवर में छिटकी –

214 रन के जवाब में चेन्नई टीम ने धीमी शुरुआत की। लेकिन जैसे ही आयुष म्हात्रे नें भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 26 रन बनाए, फिर चेन्नई टीम की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ली। 51 रन पर पहला विकेट शेख रशीद का खोने के बाद सैम करन भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा और आयुष नें मिलकर ना सिर्फ 114 रन की साझेदारी की बल्कि चेन्नई को जीतने की स्थिति में ला खड़ा किया। आयुष नें 94(48) रन की बेहतरीन पारी खेली। 

आयुष म्हात्रे ने rcb vs csk मैच में शानदार पारी खेली तथा मात्र 6 रन से शतक से चूक गए।

आयुष के विकेट की अगली ही गेंद पर डिवाल्ड ब्रेवीस अगली ही गेंद पर पगबाद्धा आउट हो गए। ब्रेवीस के विकेट के बाद धोनी पिच पर बल्लेबाजी के लिए आये। उस समय टीम को 21 गेंदों पर 41 रन की जरूरत थी। जडेजा और धोनी ने मिलकर जीत के लिए जरूरी 15 रनों की जरूरत थी। यश दयाल नें बढ़िया गेंदबाजी करते हुए पहले तो धोनी को आउट किया। उसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को एक फूल टॉस दी जिसे उन्होंने पवेलियन के स्टैन्ड में भेज दिया। और बाल को नो बाल करार दे दिया। 3 गेंदों में चेन्नई को 6 रनों की जरूरत थी परंतु दयाल नें सटीक गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन ही बना पाए और आरसीबी टीम मैच जीत गई। 

दमदार पारी खेलकर आरसीबी टीम के जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने रोमारिओ शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लुंगी एंगीडी को 3 विकेट मिले।    

रविवार को आईपीएल में डबल हेडर –    

Read more

Local News

hi_INहिन्दी