शनिवार को आईपीएल में मैच नंबर 35 एवं 36 खेले जाने है। जिसमें gt vs dc एवं rr vs lsg के मध्य मुकाबला खेल जाएगा। पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य होगा जबकि राजस्थान रॉयल और लखनऊ सुपर जायन्ट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
gt vs dc मैच के टीम का प्रीव्यू –
डीसी(dc) का शानदार प्रदर्शन जारी –
बात की जाय तो जहां पहले मैच के टीमों की तो डीसी(dc) ने 6 में से अपने 5 मैच जीता है और अभी पहले नंबर पर है। वहीं गुजरात ने भी अब तक शानदार खेल दिखाया है और 6 में 4 जीत के साथ 3 नंबर पर काबिज है। डीसी की टीम एकमात्र मुकाबला में मुंबई के खिलाफ हार गई थी। जिसमें एक समय लग रहा था, डीसी आसानी से जीत लेगी।
परंतु राजस्थान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में टीम ने जीत के साथ वापसी की है। डीसी के गेंदबाजों ने पहले तो मैच के अंत के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए राजस्थान टीम को जीतने नही दिया था और फिर सुपर ओवर में अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया था।
टूर्नामेंट के बैटिंग बोलिंग क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
बैटिंग में अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, स्टब्स और करून नायर नें रन बनाए है। तो वहीं मिचले स्टार्क कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है। वहीं विप्रज निगम और अक्षर पटेल किफायती रहे हैं।
लगातार चार मुकाबलों में जीत के बाद मिली हार के बाद वापसी के बेताब होगी gt टीम –
वहीं गुजरात टाइटन्स पहले मैच में हार के बाद लगातार चार मुकाबले जीते थे। पिछले अपने मैच में टीम को लखनऊ ने हारा दिया था। गुजरात की टीम संतुलित नजर आ रही है। ऊपर क्रम में जहां टीम के लिए साई सुदर्शन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं गिल ने भी रन बनाए है। बटलर ने तीसरे नंबर पर टीम को अच्छी मजबूती प्रदान की है। वहीं मध्यक्रम में शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया है। रदरफोर्ड ने टीम के लिए कई उपयोगी पारियाँ खेली हैं।
गेंदबाजी में सिराज अच्छे फॉर्म में है। जबकि कोगीसों रबाडा एवं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वहीं राशिद खान इस साल थोड़ा फीके नजर आए है पर साथी खिलाड़ी साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की है।
Gt vs dc दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से 3 तो दिल्ली ने और 2 में गुजरात जीती है।

