back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Mi vs srh: मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हरा, दर्ज की अपनी तीसरी जीत  

Share

गुरुवार को खेले गए आईपीएल के 33वें मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद(srh) vs मुंबई इंडियंस(mi) के मध्य मैच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला किया। 

Mi vs srh मैच की हाइलाइट्स – 

एसआरएच(srh) के बल्लेबाजों नें किया संघर्ष –

वानखेड़े के मैदान में पहले बैटिंग करने उतरे मुंबई इंडियंस ने पहली गेंद पर कैच छोड़ दिया। आज वानखेड़े की पिच सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। ट्रेविस हेड के बल्ले पर आज गेंद सही से नही आ रही थी। वहीं अभिषेक तेजगति से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 40(28) रन जबकि हेड 28 रन 29 गेंदों पर बनाये। हेनरिक क्लासेन के 37(28) रन और अनिकेत वर्मा द्वारा 8 गेंदों में खेली गई 18 रन की पारी की मदद से हैदराबाद ने 162 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। 

मुंबई के गेंदबाजों नें धीमी गति से गेंदबाजी की योजना बनाई थी। जिसमे वो सफल भी हुए। जैक्स ने 2 विकेट लिए। 

Mi नें छोटी साझेदारियों से मैच में हासिल की जीत –

वहीं लक्ष्य का पीछा करें उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। जब टीम का स्कोर 32 रन था तभी रोहित शर्मा 26(16) रन कमिन्स की गेंद पर आउट हो गए। रायन रिकलटन और विल जैक्स के साथ फिर 37 रन की छोटी पर उपयोगी साझेदारी हुई। रायन 31(23) रन बनाकर हर्षल का शिकार हुए। 

रायन के विकेट के बाद जैक्स ने सूर्या के साथ मिलकर 52 रन की साझेदारी की। सूर्या 26(15) रन बनाकर पैट कमिन्स का दूसरा शिकार बनें। विल जैक्स नें 36(26) रन बनाए। हार्दिक ने 21(9) रन तथा तिलक वर्मा के 17(16) रन ने टीम को जीत के लिए जरूरी रन के लिए पहुंचा दिया। कमिन्स को 3 विकेट मिला। 

विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी के मध्य शुक्रवार को होगा मुकाबला –

वहीं शुक्रवार के मैच में आरसीबी बनाम पंजाब के मध्य मुकाबला होगा। आईपीएल का यह मैच नंबर 34 होगा जो की बेंगलुरु के होमग्राउन्ड एम. ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक आरसीबी ने घर के बाहर तो अपने मैच जीते है, परंतु होमग्राउन्ड पर जीतने में असमर्थ रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ने जहां अभी बड़े स्कोर का बचाव नही कर पाई थी वहीं पिछले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर को सुरक्षित कर लिया। 

पंजाब किंग्स और आरसीबी ने 6 में से 4-4 मैच जीतकर क्रमशः चौथे और तीसरे नंबर पर हैं। दोनों टीमे इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। दोनों टीमों ने अब तक 33 मैच खेल हैं। जिसमें से 17 मैच पंजाब ने तो 16 मैच आरसीबी को जीत मिली है।   

 आईपीएल अपडेट –     

Read more

Local News

hi_INहिन्दी