बुधवार को आईपीएल का 23वां मैच राजस्थान रॉयल(RR) vs गुजरात टाइटन्स(GT) के बीच खेला गया। राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह मैच गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र स्टेडियम में खेला जा गया।
RR vs GT मैच का हाइलाइट्स –
GT के खड़ा किया विशाल स्कोर
पहले बैटिंग करते हुए गुजरात को तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड आउट किया। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए जॉस बटलर के साथ साई सुदर्शन ने मिलकर 80 रन जोड़े। और टीं को मजबूत स्थिति में ला दिया। जॉस बटलर को महीश तीक्षणा ने पगबाधा आउट किया। बटलर ने 36(25) रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए शाहरुख के साथ मिलकर सुदर्शन ने एक बार फिर 62 रन की साझेदारी की। शाहरुख नें भी 36(20) रन की पारी खेली।
इसके बाद बैटिंग करने आए शरफेन रदरफोर्ड ने 7 रन पर संदीप शर्मा ने संजु के हाथों कैच आउट कराया। रदरफोर्ड के बाद साई सुदर्शन को तुषार देशपांडे ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। उन्होंने 82(53) रन की अच्छी पारी खेली। इसके बाद राहुल तेवतिया ने 24 रन की पारी खेली। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाया।
RR की पारी लड़खड़ाई केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आकड़ा छु सके
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल(RR) ने खराब शुरुआत की। पहले तो यशस्वी जायसवाल 6 रन पर अरशद खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। उसके बाद नीतीश राणा भी सिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए। 12 रन पर 2 विकेट मिलने के बाद रियान पराग और संजु सैमसन ने 48 रन की साझेदारी कर टीम को सम्हालने की कोशिश की। परंतु जब भी राजस्थान का विकेट गिरा दो के गुच्छे में गिरा। जिससे राजस्थान की टीम संभल नही पाई और 159 रन आउट हो गई।
राजस्थान की तरफ से संजु सैमसन ने 41 रन तो पराग ने 26 रन बनाए। वहीं शिमरन हेटमायर ने 52 रन बनाए। इसके अलावा राजस्थान का कोई बल्लेबाज दहाई का अंक नही छू पाया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और साई किशोर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिला।
gt vs rr मैच में साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल के 24वें मैच में RCB vs DC के मध्य बेंगलुरु में होगा मुकाबला
वहीं गुरुवार को आईपीएल में मैच नंबर 24वां खेला जाएगा। आरसीबी(rcb) vs दिल्ली कैपिटल्स(dc) के मध्य बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पिछले मैच में जीतकर आ रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पिछली जीत चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ मिली है। वहीं आरसीबी ने मुंबई को उसके घर में पटखनी दी है।
Rcb vs dc टीम का प्रीव्यू –
बात किया जाय दोनों टीमों के इस साल के आईपीएल सफर की दिल्ली कैपिटल्स(dc) अपराजित रही है। वहीं बेंगलुरु(rcb) को उसके घर में गुजरात ने मात दी थी। दिल्ली की टीम इस साल आईपीएल में बैटिंग एवं बोलिंग में काफी मजबूत दिख रही है। बोलिंग में जहां मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा की तेज गेंदबाजी की टुकड़ी है। वहीं स्पिन में अक्षर और कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है।
दिल्ली टीं बैटिंग के क्षेत्र में फ्रेज मैकगर्क का बल्ला मात्र एक मैच में चला है। लेकिन केएल राहुल आते ही टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म दिखाया है। अभिषेक पोरेल, ट्रीस्टीयन स्टब्स और आशुतोष शर्मा जैसे धाकड़ गेंदबाजी लाइनअप है।

वहीं rcb ने इस साल घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया है। बल्लेबाजी में इस टीम के खिलाफ अच्छा मध्यक्रम के साथ अच्छे फिनिशर भी मौजूद है। कोहली, रजत, साल्ट, लिविंगस्टन, जीतेश और डेविड ने जरूरत के हिसाब से अभी तक अच्छी पारियाँ खेली है।
वहीं गेंदबाजी में जॉस हेजलवुड के साथ भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल के पास तेज गेंदबाजी का जिम्मा है। तीनों गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्श किया है। भुवी को अभी विकेट तो 1-1 मिले है पर रनों पर अंकुश लगाने मे कामयाब रहे हैं। वहीं हेजलवुड और दयाल ने विकेट भी निकाले है। स्पिन में क्रूनाल पंड्या और सुयश शर्मा ने अच्छा काम किया है।
दोनों टीमे एक दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेला है। जिसमे से 19 rcb ने तो 11 dc ने जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
Pbks vs csk मैच से जुड़ी खबर –

