आज खेले गए वीमेन्स प्रीमियर लीग में एक रोमांचक मैच देखने को मिला। वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गुजरात ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट को रेणुका सिंह ने बोल्ड कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके हेमलता 4(9) जल्दी आउट हो गयीं। इसके बाद ऍशले गार्डनर और मूनी ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। और बेथ मूनी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 56 रन बनाने के बाद मूनी ने मंधाना के हाथों सीधा कैच दे दिया। उसके बाद कैरेबियन खिलाड़ी डेन्द्रा डॉटिन ने कप्तान ऍशले गार्डनर के साथ तेजी से पारी को आगे बढ़ाया। पारी के आखिरी ओवरों में कप्तान दमदार बैटिंग से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। गार्डनर 37 गेंदों पर 79 रन की दमदार पारी खेली।

202 रन का पीछा करने उतरी आरसीबी की शूरुआत खराब रही। दोनों ओपनर जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। दोनों को कप्तान गार्डनर ने चलता किया। इसके बाद एलिस पेरी और राघवी बिष्ट ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन तक पहुचाया। बिष्ट को 25 रन के स्कोर पर डेन्द्रा डॉटिन ने आउट किया। एलिस पेरी ने 57 रन की परी खेली। इसके बाद ऋचा घोष और कनिका आहूजा नें मिलकर धमाकेदार तरीके से आरसीबी को जीत दिला दी। आरसीबी ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में पूरा कर लिया। ऋचा ने 27 गेंदों पर 64 रन की तो कनिका ने 13 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।

हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद ऍशले गार्डनर अपने टीम को जीत न दिला सकी। ऋचा घोष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आरसीबी एवं गुजरात जायंट्स संक्षिप्त स्कोर – प्लेयर ऑफ थे मैच -ऋचा घोष 64(27)
गुजरात जायंट्स
ऍशले गार्डनर 79 (37) | रेणुका सिंह 2/25 (4) |
बेथ मूनी 56 (42) | कनिका आहूजा 1/19 (3) |
डेन्द्रा डॉटिन 25 (13) | प्रेमा रावत 1/26 (2) |
आरसीबी
ऋचा घोष 64 (27) | ऍशले गार्डनर 2/33 (3) |
एलिस पेरी 57 (34) | डेन्द्रा डॉटिन 1/41 (3.3) |
कनिका आहूजा 30 (13) | सायली 1/44 (4) |