विमेन्स प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियन्स के मध्य मैच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स नें मुंबई से आखिरी गेंद पर जीत छिन ली। हालांकि मैच की दोनों पारियाँ काफी नाटकीय ढंग से मोड़ ले रही थी। कभी मुंबई इंडियन्स टीम का पलड़ा भारी होता दिखता तो कभी दिल्ली कैपिटल्स का।
दिल्ली कैपिटल्स व मुंबई इंडियन्स मैच का विस्तार से विवरण –
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स का नाटकीय मैच
वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नें टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज अपना खाता भी नहीं खोल सकी और स्लिप में कैच आउट हो गईं। इसके बाद यस्तिका भाटिया भी कुछ खास ना कर सकीं और आउट हो गई। दोनों बल्लेबाजों को शिखा पांडे ने चलता किया। इसके बाद नाट सीवर ब्रन्ट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। हरमनप्रीत नें जहां पारी को गति दी वहीं ब्रन्ट सम्हाल कर खेल रही थी। हरमनप्रीत ने 22 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 4 चौके सहित 3 खूबसूरत छक्के भी शामिल थे। हरमन को अनाबेल सदरलैंड नें निक्की प्रसाद के हाथों कैच करवाया। जिस समय हरमन आउट हुई तो टीम का स्कोर 11वें ओवर में 105 रन पहुच चुका था। ऐसा लग रहा था की मुंबई की टीम एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही है। पर इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहने से टीम का स्कोर 164 रन ही बना सकी। सीवर ब्रन्ट ने एक ओर सम्हाले रखा और दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। ब्रन्ट नें 80(59) रनों की पारी खेली। अनाबेल सदरलैंड ने दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में बनाएं रखा रोमांच –
इसके बाद स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की। खासकर शेफाली वर्मा नें विस्फोटक अंदाज में खेलकर टीम का स्कोर 5.5 ओवर में ही 60 रन पहुँच चुका था। हालांकि शेफाली वर्मा अपना शॉट खेलने के चक्कर में अमनजोत कौर को कैच दे बैठी। शेफाली को 43(18) हेली मैथ्यूज ने आउट किया। इसके तुरंत बाद मेग लैनिन को भी शबनम इस्माइल ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद अनाबेल सदरलैंड भी 13 रन बनाकर नाट सीवर ब्रन्ट नें बोल्ड कर दिया। एलिस कैप्सी 16 रन बनाकर अमेली कर्र का शिकार बनीं। इसके बाद निक्की प्रसाद और सारा ब्राइस ने टीम को जीत के करीब ले गयीं। इन्होंने क्रमशः 35(33) एवं 21(10) रन बनाया। एक छोर पर निक्की प्रसाद खड़ी रही और दूसरी तरह विकेट गिरते रहे। और जीत से 2 रन दूर और 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हो गई। अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। अरुंधती रेड्डी ने अंतिम बाल को खेलकर दूसरे रन पर रन आउट की अपील की गई थी। लेकीन तब तक क्रीज में रेड्डी सुरक्षित पहुच चुकी थी। और दिल्ली दो विकेट से यह मैच जीत गई।
दिल्ली कैपिटल्स एवं मुंबई इंडियन्स संक्षिप्त स्कोर – प्लेयर ऑफ थे मैच – निक्की प्रसाद 35(33)
मुंबई इंडियन्स
नाट सीवर ब्रन्ट 80 (59) | अनाबेल सदरलैंड 3/34 (3.1) |
हरमनप्रीत कौर 42 (22) | शिखा पांडे 2/14 (4) |
यस्तिका भाटिया 11 (9) | मिन्नू मनी 1/23 (4) |
दिल्ली कैपिटल्स
शेफाली वर्मा 43 (18) | अमेली कर्र 2/21 (4) |
निक्की प्रसाद 35 (33) | हेली मैथ्यूज 2/32 (4) |
सारा ब्राइस 21 (10) | सजीवन सजना 1/10 (1) |