24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा। इस हत्या के आरोप में अतिक अहमद, उसके परिवार और गैंग के सक्रिय सदस्यों का नाम सामने आया था, लेकिन मामले की तह तक जाने पर कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक नहीं चली। अब पुलिस ने फरार आरोपितों की संपत्ति पर शिकंजा कसा है। खासकर गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबीर, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
उमेश पाल हत्याकांड ताजा कार्रवाई
9 दिसंबर 2025 को गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के घरों और आसपास पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें घर और परिसर में कुर्की नोटिस चस्पा भी किया। जिस गैंगस्टर एक्ट के तहत अक्टूबर 2024 में 15 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, उसी कानून के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन आरोपितों में अतीक के बेटे अलीम अहमद और उमर अहमद भी शामिल थे।
पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि आरोपितों की पूरी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी अगर वे निर्धारित समय पर कोर्ट में पेश नहीं होते। यह कार्रवाई तब हुई है जब अतीक और उसके परिवार की कई संपत्ति गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में कुर्क की गई थीं।
क्या हुआ था उस रात?
24 फरवरी 2023 की वो शाम प्रयागराज के धूमनगंज में काली पड़ गई। वकील उमेश पाल अपनी कार में थे, जब अतीक अहमद के शूटरों ने बम फेंका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उमेश और उनके दो पुलिस गनर मारे गए। ये हत्या 2005 के राजू पाल मर्डर के गवाह उमेश को चुप कराने की साजिश थी, जिसमें अतीक मुख्य आरोपी था।
पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अतीक का बहनोई एखलाक, वकील खान सौलत हनीफ, बेटे अली व उमर, विजय, कैश अहमद जैसे नाम शामिल हैं। अली को गैंग का सरगना बताया गया है। चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है, लेकिन ये तीनों फरार हैं – गुड्डू कसारी-मसारी का, अरमान सिविल लाइंस का, साबिर मरियाडीह का।
दूसरी तरफ, गैंगस्टर एक्ट के तहत धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। अक्टूबर 2024 में 15 लोगों पर ये एक्ट लगा, जिसमें अली-उमर भी थे। अब कुर्की दूसरी बार हो रही है। एयरपोर्ट पुलिस ने सोमवार देर शाम घरों पर नोटिस लगाए।
प्रयागराज में अवैध प्रवासियों के खिलाफ खोजी अभियान जारी।

