back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज में UP PET 2025 परीक्षा: 96,480 उम्मीदवार होंगे शामिल, परिवहन विभाग अलर्ट

Share

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। UP PET 2025 परीक्षा में प्रयागराज जिले में 96,480 अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं। इतने बड़े पैमाने पर परीक्षार्थियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं।

25 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे UP PET 2025 परीक्षा

इस साल पूरे उत्तर प्रदेश में इस बार 25.32 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए 1,479 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं।

प्रयागराज में PET परीक्षा के लिए बने 67 केंद्र

जानकारी के अनुसार, जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  प्रयागराज पूरे प्रदेश में सबसे आगे है, जहां सर्वाधिक 96,480 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। प्रयागराज के 67 केंद्रों पर बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चित्रकूट, सोनभद्र, फ़तेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ जिले से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। वहीं, फतेहपुर में 14 केंद्रों पर 23,616 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

UP PET 2025 परीक्षा के लिए परिवहन विभाग की तैयारी

परीक्षा के दौरान भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों से बचने के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। 2.2 लाख यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 4 से 8 सितंबर तक परिवहन विभाग विशेष निगरानी रखेगा। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेंगे। इन व्यवस्थाओं का मकसद है कि कोई भी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से वंचित न रहे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) PET परीक्षा का महत्व

यह परीक्षा 48 जिलों में 6 एवं 7 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। PET परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए पहला चरण है, जो उत्तर प्रदेश की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं (जैसे ग्रुप ‘सी’ व अन्य सेवाओं) में शामिल होना चाहते हैं। लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और गंभीरता दोनों है।

सारांश 

लखनऊ(91) केंद्रों के बाद प्रयागराज इस बार UP PET 2025 परीक्षा का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। लगभग एक लाख अभ्यर्थियों की उपस्थिति और उनके लिए की गई विशेष परिवहन व्यवस्था से साफ है कि प्रशासन परीक्षा को निर्बाध और सुचारु बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रयागराज के नैनी-अरैल में प्रस्तावित है बुद्ध विहार परियोजना जिससे प्रयागराज के पर्यटन में होगी वृद्धि। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी