back to top
बुधवार, अप्रैल 22, 2026

प्रयागराज में जनवरी 2026 से नवाबगंज में खुलने जा रहा पहला सैनिक स्कूल 

Share

प्रयागराज के युवा लोगों के लिए एक ऐतिहासिक, गर्व का अवसर मिलने जा रहा है। एक्सेस इंटरनेशनल स्कूल  परिसर नवाबगंज में जनवरी 2026 से पूर्वांचल क्षेत्र का पहला सैनिक स्कूल शुरू होगा। यह स्कूल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलेगा, जो शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण में नए स्तर लाएगा।

प्रयागराज सैनिक स्कूल की विशेषताएं एवं जानकारी

  • स्कूल की स्वीकृति: रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली ने एक्सेस इंटरनेशनल स्कूल को सैनिक स्कूल चलाने की अनुमति दी है।
  • PPP मॉडल: यह उत्तर प्रदेश में चौथा सैनिक स्कूल है और पूर्वांचल में पहला है।पीएम के युवाओं से सेना से जोड़ने के लिए, इस  योजना के तहत देशभर में सौ सैनिक स्कूलों को PPP मॉडल पर खोला जा रहा है।
  • प्रवेश प्रक्रिया: जनवरी 2026 से कक्षा 6 और 9 में 80-80 सीटें उपलब्ध होंगी। सैनिक स्कूल सोसाइटी की प्रवेश परीक्षा से 60% और प्रबंधन कोटे से 40% सीटें मिलेगी।
  • को-एजुकेशन: यहाँ लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ सकेंगे जो  CBSE पाठ्यक्रम शिक्षा का आधार होगा।
  • आधुनिक सुविधाएं: 10 एकड़ के कैंपस में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आउटडोर, इनडोर गेम्स और समग्र व्यक्तित्व की सुविधाओं पर जोर है।
  • रक्षा सेवा की पूर्वयोजना: यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी एनडीए, नौसेना और एयरफोर्स अकादमी में चयनित होने के लिए प्रशिक्षित हो सकेंगे।

इसे भी देखिए – प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना में 63,000 से भी अधिक आवेदन, DUDA की स्क्रीनिंग जारी।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “100 सैनिक स्कूल योजना” ने प्रयागराज में पीपीपी प्रणाली में सैनिक स्कूलों को स्थापित करने का विचार प्रेरित किया है। एक्सेस इंटरनेशनल स्कूल , जो 2021 में स्थापित हुई थी, अब सैनिक स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त होने से पूर्वांचल के बच्चों को नई राह मिलेगी।

स्कूल के निदेशक योगेंद्र वैश्य ने बताया की स्कूल का निरीक्षण 2024 में जिला निरीक्षक पीएन सिंह के प्रारम्भिक रिपोर्ट के आधार पर किया था।

आगे उन्होंने कहा की हमारे स्कूल ने चयन प्रक्रिया में सभी शर्तों को पूरा करने के बाद सैनिक स्कूल के रूप में चयन किया गया है जो स्कूल और शहर के लिए गर्व की बात है। 2026-27 में स्कूल का पहला सत्र शुरू होने वाला है।”

सारांश 

प्रयागराज का सैनिक स्कूल पूर्वांचल के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो जनवरी 2026 में खुलेगा। रक्षा मंत्रालय की अनुमति और PPP मॉडल से यह स्कूल उत्तर प्रदेश के शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्रीय गौरव में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

प्रयागराज में मिंटो पार्क से अरैल तक बनेगा रामसेतु पैदल पुल

Read more

Local News

hi_INहिन्दी