प्रयागराज की सड़कें प्रकाश से भर चुकी हैं। सीएम योगी माघ मेला दौरा को लेकरशहर में हलचल तेज हो गई है। नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट से माघ मेला क्षेत्र तक हर कोने को निखारने में जुटे हैं।
सीएम योगी माघ मेला दौरा का पूरा शेड्यूल
कल 10 जनवरी मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बमरौली हवाई अड्डे पर उतरेंगे। पहले शहर के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, फिर माघ मेला क्षेत्र में जाएंगे और गंगा पूजन करेंगे। बंधवा घाट के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद सतुआ बाबा शिविर में जगदगुरु रामानंदाचार्य जयंती समारोह में भाग लेंगे।
- शोभायात्रा में शामिल होंगे।
- प्रयागराज मेला प्राधिकरण में बैठक कर मकर संक्रांति (14-15 जनवरी) और मौनी अमावस्या (18 जनवरी) स्नान तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
- दोपहर 3 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल बैठक में अध्यक्षता करेंगे।
यह दौरा माघ मेला 2026 के लिए महत्वपूर्ण है, जो 3 जनवरी से पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू हो चुका है।
तैयारियां जोरों पर
शहर में प्रस्तावित सड़कों को साफ किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटें, चौराहों और डिवाइडरों की मरम्मत की जा रही है। पीडीए ने चौफटका चौराहे पर विशेष ध्यान दिया, जहां पहले सड़क खराब होने पर सीएम नाराज हुए थे। मौके पर खुद कार्यवाहक मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने निगरानी की।
प्रयागराज में हरिटेज मोहल्ला परियोजना के लिए मंजूरी मिली।

