13 दिसंबर 2025 को शहर में जिला स्तरीय युवा उत्सव होगा, जो युवाओं को नई उंचाइयों तक पहुंचने का शानदार अवसर देगा। यह उत्सव भारत युथ लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026 के तहत होगा और जिसमें कविता पाठ, निबंध लेखन, लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी रंग-बिरंगी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
प्रयागराज युवा उत्सव की पूरी जानकारी
13 दिसंबर 2025 को प्रयागराज में जिला युवा कल्याण विभाग और VBYLD 2026 के तहत जिला-स्तरीय युवा उत्सव होगा। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ होंगी, जैसे: व्याख्यान/भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोक नृत्य , समूह लोक गीत और विज्ञान मेले। समूह नृत्य या गीत करने वाली एक टीम में अधिकतम दस लोग हो सकते हैं। विज्ञान प्रदर्शन के लिए कम से कम पांच सदस्य प्रति टीम। प्रतिभागियों की आयु 1 सितंबर 2025 तक 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए।
इच्छुक युवाओं को भाग लेने के लिए पहले से My Bharat Portal पंजीकरण करना होगा। जिला कार्यालय (Vikas Bhawan) या साथ में दिए गए मोबाइल नंबर 9161838423 या 9140296125 पर अधिक जानकारी या पंजीकरण सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। जिला स्तर के बाद अगले दिन यानी 14 दिसंबर को मंडल स्तर का उत्सव भी होगा, जहां विजेता अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
यह VBYLD आयोजन क्यों?
विकास भारत यूथ लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 विजन से प्रेरित है। यह राष्ट्रीय युवा उत्सव का नया रूप है, जो युवाओं को नवाचार, नेतृत्व और सहयोग के जरिए राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर केंद्रित है। इसमें विकास भारत चैलेंज ट्रैक, कल्चरल ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत और हैक फॉर सोशल कॉज जैसे सेगमेंट हैं।
13 दिसंबर को प्रयागराज का जिला युवा उत्सव नई पीढ़ी के लिए सुनहरा अवसर है। कविता से लेकर विज्ञान तक, हर क्षेत्र में मौका मिलेगा। रजिस्टर करें और विकसित भारत का हिस्सा बनें !
प्रयागराज में एक बार फिर साइबर गिरोह का पर्दाफाश 3 शातिर पकड़े गए।

