प्रयागराज, जिसे “तीर्थराज” और संस्कृति की धरती कहा जाता है, अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है। अब भी शहर की गलियों, पुरानी हवेलियों और धार्मिक स्थानों में अतीत की छाप दिखाई देती है। अब नगर निगम ने इन मोहल्लों को बचाने का प्रयास किया है, ताकि प्रयागराज की पहचान और परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।
कौन से मोहल्ले होंगे Heritage Zone?
प्रयागराज नगर निगम ने फिलहाल तीन इलाकों को Heritage Mohalla के रूप में चयनित किया है:
- लोकनाथ मोहल्ला – संकरी गलियों और प्राचीन मंदिरों से भरा क्षेत्र। स्थानीय व्यंजनों, पुराने इलाकाई बोली व सामाजिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
- मालवीय नगर – पुरानी इमारतों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र। महान स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय के नाम पर बसा और प्राचीन बौद्धिक वातावरण का परिचायक।
- दारागंज – धार्मिक वातावरण और पारंपरिक जीवनशैली वाले क्षेत्र। संगम के पास, अपने पारंपरिक रहन-सहन के लिए जाना जाता है।
इन मोहल्लों की ऐतिहासिक इमारतों, पुरानी बस्तियों और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा। इतिहास में सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई, उस स्थल को “फांसी नीम” भी कहा जाता है। जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। अब इस स्थान को एक आधिकारिक ‘विरासत स्थल’ के रूप में भी मान्यता दी जाएगी, ताकि अगली पीढ़ी स्वतंत्रता की लड़ाई के बलिदानों से परिचित होने के साथ सम्मान दे।
प्रयागराज हेरिटेज मोहल्लों कों संरक्षण के लिए क्या होंगे बदलाव?
योजना के तहत कई कदम उठाए जाएंगे:
- पुरानी इमारतों और हवेलियों का बचाव और पुनर्निर्माण की जाने की योजना है। मकानों के रंगों और डिजाइन को समान बनाना। ताकि एकता और सामंजस्य को बढ़ावा मिले।
- साथ में स्थानीय धार्मिक स्थानों और ऐतिहासिक इमारतों को हाइलाइट किया जाएगा।
- स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक आयोजन एवं हेरिटिज लुक देने के लिए पारंपरिक सजावट कीये जाने की योजना है।
सारांश
यह पहल प्रयागराज Heritage मोहल्ले के रूप में शहर की सांस्कृतिक पहचान को बचाने और पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूत करेगी। यदि यह योजना सही तरीके से लागू होती है, तो प्रयागराज अपनी ऐतिहासिक धरोहर को और भी जीवंत रूप में दिखा सकेगा।
प्रयागराज में लखपति दीदियाँ परियोजना का किया गया सर्वे।

