back to top
सोमवार, नवम्बर 10, 2025

क्या दिल्ली के बाद, पंजाब में भी आप की सरकार पर संकट

Share

पंजाब सरकार में आंतरिक कलह के संकेत

दिल्ली मे हुए विधानसभा चुनाव मे आप पार्टी को सरकार गँवानी पड़ी। ऐसा माना जा रहा की पंजाब मे चल रही आप की सरकार में भी संकट के बादल छाये हैं। जिसके कारण पंजाब विधायकों से सीएम भगवंत मान और केजरीवाल मुलाकात करने वाले है।  ऐसा माना जा रहा है की स्थानीय विकास कार्य से एक इकाई नाराज चल रही है। हालांकि आप के द्वारा इसे नियमित मीटिंग नाम दिया जा रहा है। सभी लोगों से उनका फीडबैक लेकर आगे कैसे सरकार चलाना है उसकी चर्चा है। साथ ही पंजाब में होने वाले 2027 विधानसभा की भी तैयारियों पर बात होगी। 

पंजाब सरकार के आंतरिक कलह पर भाजपा और काँग्रेस ने कसा तंज –

वहीं विपक्षी पार्टियां काँग्रेस और भाजपा लगातार तंज कसते नजर आ रहे है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने चुटकी लेते हुए कहा  “दिल्ली ने आप-दा से छुटकारा पा लिया है और अब पंजाब इससे छुटकारा पान चाहता है।” वही आरोप लगते हुए कहा की मान सरकार शराब, रेत एवं खनन माफिया पर अंकुश लगाने मे असफल रही। 

दूसरी तरफ कॉंग्रेस के गुरदासपुर के सांसद सुखजिन्दर सिंह रँधावा ने बीच चुनाव होने की आशंका जताई। साथ ही कहा देखते है आप के कितने विधायक पाला बदलते है। रंधावा ने आगे कहा की बीजेपी का पंजाब मे कोई भविष्य नहीं है। उन्हे काँग्रेस में ही आना चाहिए। 

आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे अफवाह करार देते हुए कहा की बीजेपी को अब अपने द्वारा दिल्ली में किये गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।  

अभी हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जोरदार वापसी की। तथा 27 साल बाद दिल्ली की शासन व्यवस्था मे वापसी की फिलहाल अभी सीएम के पद की घोसणा करना बाकी है। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी