T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच पाकिस्तान vs इंग्लैंड का सामना हुआ। जिसमें इंग्लैंड 165 रन छोटे पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाया। कंडी (पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) की रात में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 165 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी बल्ले की जादूगरी से टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया।
पाकिस्तान vs इंग्लैंड मैच का सारांश
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। जोफ्रा आर्चर नें सलामी बल्लेबाज सईम अयूब जब टीम का स्कोर 14 रन था, 7 रन पर पवेलियन भेजा। फिर लियाम डॉसन ने कप्तान सलमान अली आघा को 5 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों पर 63 रन ठोके, बाबर आजम के साथ 46 रनों की साझेदारी की। लेकिन जैमी ओवरटन के यॉर्कर पर फरहान LBW हो गए। ओवरटन बाबर को 25(24) रन बोल्ड आउट किया। फखर ज़मान 25 रन का योगदान दिया, वहीं शादाब खान नें 11 गेंदों पर 23 रन बनाए, लेकिन कुल 164/9 ही बन सका। लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए। आर्चर और ओवरटन को 2-2 विकेट मिले।
इंग्लैंड की चेज, ब्रुक रहे हीरो
इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। शाहीन शाह अफरीदी ने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को कैच करा दिया। फिर जोस बटलर और जैकब बेथेल को आउट कर स्कोर 35/3 कर दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रुक ने एक छोर संभाल के रनगति बढ़ाते रहे, लेकिन दूसरे छोर से इंग्लैंड के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। ब्रुक ने 51 गेंदों पर 100 रन बनाए जो T-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहले कप्तान का शतक है। विल जैक्स ने उपयोगी 23 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। जबकि सैम करन नें 16 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने सलमान मिर्जा की गेंद पर विजयी चौका लगाया। इंग्लैंड नें 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहीन शाह अफरीदी को 4 तो मोहम्मद नवाज और तारिक को 2-2 विकेट मिले।
हैरी ब्रुक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रयागराज में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला पकड़ा गया, साथी की तलाश जारी।

