T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप-1 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 187 रनों का लक्ष्य देकर सिर्फ 111 पर समेट दिया। india vs south africa मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ जिसमें भारतीय टीम को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।
india vs south africa का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही। सिर्फ 20 रन के स्कोर पर उसने अपने 3 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (45) और डेविड मिलर (63) की पारियों ने स्कोरबोर्ड ना सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि साउथ अफ्रीका को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया। अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या को ट्रिस्टन स्टब्स ने दो छक्के और चौका जड़कर 20 रन ठोक दिए। स्टब्स 44(24) रनों की पारी खेली। अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 187/7 रन का स्कोर खड़ा किया। जसप्रीत बुमराह को 3 तो अर्शदीप को 2 विकेट मिले।
188 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई। जिसके बाद विकेट गिरने के सिलसिला नहीं रुका और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। अभिषेक शर्मा ने छक्का-चौका तो मारा, लेकिन मार्को जानसेन ने उन्हें 15 पर आउट कर दिया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक नें (18) रन बनाए। शिवम दुबे ने भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक (42) रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन नें 4 तो केशव महाराज 3 विकेट लिए। कॉरबिन बॉश ने 2 विकेट मिले।
डेविड मिलर को उनकी पारी 63(35) रनों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड नें सुपर-8 के मुकाबले श्री लंका को 76 रनों से हराया।

