मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

WPL-2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आज होंगे आमने-सामने

Share

वीमेन्स प्रीमियर लीग में आज फिर एक मुकाबला खेल जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने- सामने होंगे। टूर्नामेंट का यह 7वां मैच होगा। बात की जाय पॉइंट टेबल की तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अभी अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर काबिज है। जबकि मुंबई इंडियंस 1 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस टीम का प्रीव्यू –   

यह मैच बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेल जाएगा। एक तरफ बंगलुरु टीम की कप्तान पिछले मैच में अपनी फॉर्म दिखाई थी। अपना व्यक्तिगत टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर बनाया। जबकि हरमन प्रीत कौर का प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ उतना अच्छा नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास जहां स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, डेनियल वाट जैसे धाकड़ बल्लेबाजी लाइनअप है। गेंदबाजी में एलिस पेरी, रेणुका सिंह जैसे खिलाड़ी है। 

#RCB team (file photo)

 वहीं मुंबई के पास ऑलराउंडर नैट साइवर ब्रन्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान हरमन, हैली मैथ्यूज, अमेली कर्र, सजीवन सजना जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी है। वहीं तेज गेंदबाजी की डोर शबनम इस्माइल और नडीन डी क्लर्क के हाथों मे होगी। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार मिली थी। वहीं दूसरे मैच में यूपी वॉरियर को 7 विकेट से मात दी थी।  

#file photo of mumbai indians

आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें इस प्रकार है –

 बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स – स्मृति मंधाना(कप्तान), सब्बीनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहैम, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, कनिका आहूजा, डैनी व्याट-हॉज (यूपी वारियर्स से ट्रेडे किया गया), हीथर ग्राहम, किम गर्थ, चार्ली डीन, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, जाग्रवी पवार, राघवी बिष्ट। 

मुंबई इंडियस – हरमनप्रीत कौर(कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, पूजा वस्त्राकर, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तना बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, जी कमलिनी(विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया(विकेटकीपर)

क्रिकेट से जुड़ी खबर जानने के लिए देखिए हमरी दूसरी खबर भारत ने बांग्लादेश को हराया।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी