विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात जायन्ट्स लगातार मैच हारने के कारण अंतिम पायदान पर बनी हुई है वही दिल्ली जीत के साथ शीर्ष पर पहुँच गई।
गुजरात जायान्ट्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच का संक्षिप्त विवरण –
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुरुआत अच्छी नहीं रही; वे लगातार विकेट खोते रहे। टीम को संभालने के लिए भारती फुलमाली ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि डिएंड्रा डॉटिन ने 24 गेंदों में 26 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड को 17 रन और मरिज़ान कैप को 20 रन देकर 2-2 विकेट लिए। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए।


दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भी धीमी शुरुआत की, लेकिन शैफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने पारी संभाली। जेस जोनासेन ने 32 गेंदों में नाबाद 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए। गुजरात के खिलाफ कश्वी गौतम ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीता।
संक्षिप्त स्कोर –
प्लेयर ऑफ द मैच – जेस जोनासेन 131(4), 61(32)
गुजरात जायन्ट्स
भारती फुलमाली 40(29) | मरिज़ान कैप 2/17(4) |
डिएंड्रा डॉटिन 26(24) | एनाबेल सदरलैंड 2/20(4) |
दिल्ली कपिटल्स
जेस जोनासेन 61(32) | कश्वी गौतम 2/26 (4) |
शैफाली वर्मा 44(27) | तनुजा कंवर 1/31(2) |
दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से टूर्नामेंट में अपनी जगह मजबूत की है।
वीमेन्स प्रीमियर लीग ,में आज का मैच –
26 फरवरी 2025 को मुंबई इंडियंस महिला टीम यूपी वॉरियर्स महिला टीम से महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खेलेगी। भारतीय समयानुसार मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें अच्छे प्रदर्शन कर रही हैं, इसलिए यह मैच उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।