आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों मे से एक रॉयल चैलेन्जर बंगलोर ने अपना कप्तान चुन लिया है। बहुत दिन से ये कयास लगाए जा रहे थे की कौन हो सकता है इस टीम का कप्तान। कप्तानी की बात पर बहुत लोगों इस बात से सहमत थे की इस बार विराट ही कप्तानी करेंगे। परंतु आरसीबी मैनेजमेंट ने 31 वर्षीय रजत पर भरोसा दिखाया है। इस प्रकार रजत बंगलोर की कप्तानी करने वाले 8वें क्रिकेटर बन गया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रजत पाटीदार ने कप्तानी की थी तथा अपने टीम कों फाइनल तक पहुंचाया था।
रजत से पुछे जानें पर उन्होंने कहा की मो(बॉबट आरसीबी टीम के निर्देशक) ने पिछले साल पूछा था की क्या वह कप्तानी करनें मे रुचि रखते है। तो रजत ने बताया की वह पहले घरेलू टीम की कप्तानी करना चाहते है। तभी रजत को यह एहसास हो गया था की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
रजत के अपने कप्तानी पर पूछे जाने पर कहा, “मैं मैचों की स्थिति से परिचित हूँ, लेकिन मैं बहुत अभ्यस्त नहीं हूँ। इसलिए, मुझे लगता है कि अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना, उनके साथ हर समय खड़ा होना और उनके लिए एक ऐसा वातावरण बनाना महत्वपूर्ण है जहां वे सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस करें।”
साथ ही उन्होंने कहा, “हमारे पास लीडर्स का एक ग्रुप है, उनके अनुभव और विचार निश्चित रूप से मेरी नई भूमिका में मदद करेंगे, और एक व्यक्ति के रूप में भी विकसित होंगे।” साथ ही, मेरे पास क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली से सीखने का एक अद्भुत अवसर है।”
मैं उनके विचारों और अनुभवों को निश्चित रूप से मेरी नेतृत्व भूमिका में मदद मिलेगी। मैंने उनके साथ कई बार बल्लेबाजी की है। मैं उन्हें बहुत जानता हूँ। उस साझेदारी का इंतजार भी बल्ले से कर रहे हैं।”
नए आरसीबी टीम के कप्तान को विराट का मिला अप्रूवल –
विराट ने भी अप्रूव करते हुए कहा है की मै और टीम के सारे खिलाड़ी रजत के पीछे साथ चलने को तैयार है। जिस प्रकार इस टीम के साथ ग्रो कीए और साथ ही प्रदर्शन किया आपने सभी आरसीबी प्रशंसकों के दिल मे जगह बनाई है। आपके लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है। आपने ये कमाया है। आप इसके हकदार थे। इसके साथ ही विराट ने रजत बेस्ट विशेज दी। और सभी प्रशंसकों से रजत को सपोर्ट करने कहा भी कहा।

वही आरसीबी टीम के मेंटर एवं बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने कहा “वह अन्डर प्रेशर स्थिति मे भी शांत और निर्भीक दिखाई दिए है। और सबसे जरूरी बात जब आवश्यकता पड़ी है उन्होंने परफॉरमेंस भी कीया है।”
2021 से ही हैं आरसीबी टीम का हिस्सा –
आरसीबी के लिए रजत ने 2021 में परदार्पण किया था। हालांकि उन्हे 2022 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। रजत को चोटिल लूविनाथ सीसोदिया रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख में लाया गया था। अब तक उन्होंने इस फ्रेंचाईजी के लिए 27 मैच खेला है। जिसमें 158 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए है। इस बार आईपीएल 2025 मे विराट कोहली, यश दयाल के साथ रजत पाटीदार को भी रीटैन किया गया था। रजत को 11 करोड़ मे रीटैन किया गया था।
आरसीबी की टीम का कार्यक्रम –
बीसीसीआई द्वारा जारी कीए गए कार्यक्रम में आरसीबी के मैचों का विवरण निम्न फोटो में दिया गया।

ऐसे ही और स्पोर्ट्स की खबर जननें के लिए देखिए चैम्पीयन ट्रॉफी से जुड़ी भारत और ऑस्ट्रेलियन टीम क्या है।

