देश एक बार फिर होली के रंगों में सराबोर होने वाला है। देश के प्रत्येक कोने में होली मनाने का अपना ही तरीका है। जहां बरसाना में लट्ठमार होली प्रसिद्ध है, वहीं बनारस में भस्म के साथ खेली जाती है। उसी तरह प्रयागराज में चौक क्षेत्र लोकनाथ की होली बहुत प्रसिद्ध है। इसे लोकनाथ कपड़ा फाड़ होली प्रयागराज से जानी जाती है। कपड़ा फाड़ होली प्रयागराज में आजादी के पहले से ही मनाई जाती है। यहाँ पर देश के दिग्गज रहे जवाहर लाल नेहरू, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, हरिवंश राय बच्चन, सुमित्रानंदन पंत आदि लोगों ने भी अनोखी होली में शामिल होते थे।
लोकनाथ चौक क्षेत्र की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली प्रयागराज –
प्रयागराज के लोकनाथ चौराहे की इस अनोखी होली में शहर का हर युवा शामिल होना चाहता है। इसमें होली का कुछ ऐसा रंग चढ़ता है की हर कोई खुद को भूलकर मस्ती में ठुमके लगाता दिखाई देता है। यह प्रयागराज की ऐसी होली है जो इस शहर के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति को खींच लाती है।

इस होली को मनाने के लिए हर कोई नया पोशाक सिलवाया जाता है। ये अलग बात है की होली खत्म होने के बाद किसी के बदन पर कपड़े दिखाई नहीं देते। हाँ क्योंकि जैसा बताया जा चुका है की इसे कपड़ा फाड़ होली भी कहा जाता है। तो जाहीर सी बात है कपड़े भी एक-दूसरे के फाड़े जाते है। इस होली प्रसिद्धि इतनी है की लोग इसे देखने के लिए दूसरे जिले से भी आते हैं।
कपड़ा फाड़ होली प्रयागराज के लिए कीये गए इस बार इंतजाम –
इस बार के होली के लिए के लिए पिछली बार की तुलना में जहां एरिया को बढ़ाया गया है। वहीं गुलाल की भी जायद व्यवस्था की गई है। इस बार 30 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई है। वहीं दो मचान लगाए जाएंगे जिसपे डीजे साउन्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा गुलाब के फूल के साथ कागज के कतरन की व्यवस्था की गई है। पानी के 2 टैंकरों की लाया जाएगा जिससे होलीयारों के ऊपर पानी डाला जाएगा। और साथ ही 5 सबमर्सिबल कनेक्शन(पम्प) लगाए जाएंगे।
यह होली लोकनाथ मिलन संघ के द्वारा आयोजित होती है। इसके अध्यक्ष निखिल पाण्डेय नें पुलिस कों पत्र लिखकर चौराहे के 200 मीटर के रेंज में बैरिकेटिंग लगाने का अनुरोध किया है। जैसा की ज्ञात है की इस बार की होली 14-15 तारीख को मनाई जाएगी। तो हो जाइए आप भी तैयार खेलने के लिए कपड़ा फाड़ होली।