Home politics क्या दिल्ली से आप पार्टी का हो जाएगा एग्जिट, एग्जिट पोल में...

क्या दिल्ली से आप पार्टी का हो जाएगा एग्जिट, एग्जिट पोल में मिले संकेत

0
270
दिल्ली एग्जिट पोल 2025

दिल्ली मे खत्म हुए हाल ही में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल निकल के आ गए है। जिसमे लगभग सभी एजेंसीयों का मानना है की इस बार सत्ता परिवर्तन दिल्ली मे हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो दिल्ली मे भाजपा की सत्ता वापसी लगभग 27 साल बाद होने वाली है। वही आप पार्टी के लिए यह एक झटका होगा। इस बार दिल्ली मे कुल लगभग 60.15 प्रतिशत वोट का रहा है। जहां दिल्ली के बहुमत का जादुई आकड़ा 36 है वहीं भाजपा को 40 से ज्यादा सीट मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। जबकि कुल सीटों की संख्या 70 है।

जहां तक बात करें तो सिर्फ दो एजेंसी ने आप को बहुमत की ओर इशारा किया है। जिसमे से एक WeePreside है जो की लगभग 46-52 सीट्स मिलने की उम्मीद जाता रहा है। वहीं मैट्रीज़ ने भी 32-37 सीट मिलने की सम्भावना जताई है। 

आप ने एग्जिट पोल को नकारा और बीजेपी से सम्मान से स्वीकारा –

 वहीं प्रतिक्रिया की बात करें तो आप ने इसे नकार दिया है। वहीं भाजपा ने इसे लोगों के बदलाव का नाम दे दिया है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा पहले के भी चुनाव मे हमारे सीटों को कम बताया है। और परिणाम मे हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। 2013, 2015 एवं 2020 का हवाला दिया और कहा हमें उसी प्रकार इस बार भी अधिक सीट प्राप्त होंगी। 

वही बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता वीरेंद्र सचदेवा ने इसे स्वीकार करते हुए कहा की ये लोगों के बदलाव का प्रतीक है।

विभिन्न एजेंसीयों के सीटों के अनुमानित आकड़े –

एजेंसी आप भाजपा काँग्रेस 
चाणक्य स्ट्रैटजी 25-28 39-44 2-3
मैट्रीज़ 32-37 35-400-1
पी-मार्क 21-3139-490-1 
JVC22-31 39-450-2
People’s insights 25-29 40-44 0-2
People pulse 10-19 51-60 0-0 
Weepreside 46-52 18-23 0-1
पोल डायरी 18-25 42-50 0-2
औसत 26 43 


NO COMMENTS

hi_INहिन्दी