मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

हिमानी नरवाल केस में सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर, किया गया गिरफ्तार

Share

हरियाणा के कॉंग्रेसी महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीसीटीवी फूटेज के जरिए एक व्यक्ति कों सूटकेस को सुनसान सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। व्यक्ति का नाम सचिन उर्फ गुल्लू  बताया गया है। जो झज्जर के खैरपुर गाँव का निवासी है। सचिन का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।  

हिमानी नरवाल से सोशल मीडिया से थी आरोपी की पहचान –

पुलिस अधिकारी के द्वारा बताया गया की सीसीटीवी कों फोरेंसिक टीम के पास भेज दिया गया है। और उसकी जांच चल रही है। वही पकड़े गए सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बयाया की सचिन का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। और वह हिमानी नरवाल से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती थी। वह उसके घर अक्सर आया करता था। सचिन शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे भी है। 

पुलिस ने बताया की 27 फरवरी कों रात 9 बजे हिमानी नरवाल के घर आया था और रात रुका हुआ था। अगले दिन इनका किसी बात कों लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें सचिन उसे दुपट्टे से बांध दिया और मोबाईल के चार्जर से उसका गला घोंट दिया।

सीसीटीवी में सूटकेस ले जाता आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

 इसके बाद वह काँग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की स्कूटी लेकर झज्जर चला गया। वहाँ हिमानी के गहने, लैपटॉप लेकर वह छुपाने गया था। वापस आने के बाद वो घर में रहा और हिमानी नरवाल की बॉडी को एक सूटकेस में रजाई के साथ भरा। और उसको 28 फरवरी की रात कों पहले वह विजयनगर से रोहतक दिल्ली बाई-पास तक रिक्शा से उसके बाद सांपला के लिए बस से गया। वहाँ पहुचने के बाद वह बस स्टैन्ड पहुँचा और वहाँ सूटकेस फेंककर भाग गया। 

हिमानी नरवाल और सचिन की बीच झड़प की असली वजह की चल रही जांच –

पुलिस ने बताया के सचिन के शरीर पर खरोंच के नीशान है जिसमें झड़प की उम्मीद लगा जा रही है। उल्लेखनीय है की 1 मार्च कों रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैन्ड पर नीले सूटकेस में हिमानी की लाश मिली थी। पुलिस नें लाश कों कब्जे में लेकर एसआईटी की टीम गठित कर दिया था। कॉंग्रेस कार्यकर्ता के परिवार वालों ने आरोपी के पकड़े जाने तक उसका दाह-संस्कार करने से मना कर दिया था। फिलहाल परिवार ने उसका दाह-संस्कार कर दिया है। 

झगड़े की के वजह थी अभी इसकी जांच चल रही है पुलिस का ऐसा मानना है की वित्तीय समस्याओं की एक वजह हो सकती है। पर उसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। हिमानी नरवाल 20 साल की थी और वह लॉ की पढ़ाई कर रही थी। वह राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के दौरान सुर्खियों में आई थी।   

देखिए क्या कहा कॉंग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा के बारें में –  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी