back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

प्रयागराज तालाब हादसा: युवक सहित 3 बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत

Share

प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। सुबह एक तालाब में डूबने से एक युवा और तीन बच्चों की मौत हो गई। प्रयागराज तालाब हादसा से पूरे गांव में भारी शोक और चिंता फैल गई। 

प्रयागराज तालाब हादसा की विवरण 

14 जनवरी 2026 को सुबह पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में एक तालाब ने चार जानें ले लीं।  मृतकों में 19 वर्षीय करन सोनकर, 12 वर्षीय प्रतीक सोनकर और 10 वर्षीय प्रिंस सोनकर शामिल हैं। चौथा बच्चा प्रियांशु भी गांव का ही था, जिसकी उम्र 10-11 वर्ष के मध्य बताई जा रही।

मंगलवार शाम को बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, लेकिन रात तक घर नहीं वापस आए।  जिससे परिजनों ने तलाशी शुरू की और तालाब के पास उनकी कपड़े व चप्पलें पाई गईं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ था। बुधवार सुबह शव तालाब से मिले। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया तालाब में रेलिंग ना होना इस दुखद घटना का कारण बना।

प्रयागराज में सेवानिवृत आईएएस के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी