back to top
शुक्रवार, दिसम्बर 5, 2025

सोरांव में ट्रक की भीषण टक्कर: दो बाइक सवारों की मौत, दो घायल

Share

रविवार की सुबह सोरांव क्षेत्र (प्रयागराज) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को जकझोर कर रख दिया। बरजी गांव के पास एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग सड़क पर गिर गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोरांव सड़क हादसा की पूरी जानकारी

रविवार सुबह बरजी गांव के पास ट्रक ने दो अलग-अलग बाइकों में जोरदार टक्कर मारी। दोनों बाइकों पर चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अमृतलाल और विनोद शामिल हैं, जो सोरांव के सरायदत्ते गांव के निवासी बताए गए हैं। जबकि घायल दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। ये सरायदीना के निवासी बताए गए। 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और लोग मौके पर जुट गए और घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सारांश 

सोरांव सड़क हादसा दो परिवारों के लिए यह अकल्पनीय पीड़ा है, और समाज के लिए यह एक मौका है कि हम सब मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करें। तेज रफ्तार वाहन और इमरजेंसी में सावधानी का अभाव कई परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आता है। प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारीयों को चाहिए कि वे सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करें और नागरिकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। घटना की कानूनी जांच जारी है और पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

प्रयागराज के गेस्ट हाउस से शादी के दौरान शूट पहन कर आए चोरों ने उड़ाये 45 लाख के समान व जेवर। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी