प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसा घटा जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। रात की रौनक, दोस्ती की मस्ती और कुछ ही पलों में आई ऐसी मनहूसियत, जिसे भूल पाना मुश्किल है। बुधवार की देर रात शिवकुटी क्षेत्र में रावण की शोभायात्रा देखकर वापस आ रहे चार दोस्तों की बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। ठीक उसी समय, एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से चार लोगों को रौंद डाला, जिसमें तीन लोग मौके पर मर गए और एक नें अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्रयागराज शिवकुटी सड़क हादसा की जानकारी
ये दुर्घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय, तेलियरगंज के पास मजार तिराहे पर रात 11:30 से 1 बजे के बीच हुई। चारों दोस्तों, आशुतोष गौतम (22 वर्ष, मऊआइमा बशहरा), आदर्श (15 वर्ष, तेलियरगंज), शनि गौतम (16 वर्ष, अंबेडकर पार्क-तेलियरगंज) और कार्तिकेय (20 वर्ष) ने एक ही बाइक से रावण शोभायात्रा देखकर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे सभी दोस्त सड़क पर गिर गए। इसी दौरान, एक अज्ञात वाहन तेज गति से सड़क से गुजरा और सभी को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अस्पताल में इलाज के दौरान चौथे दोस्त की भी मौत हो गई।
सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एसआरएन अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया, और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

