रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के बरईतारा गांव के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे युवक को हल्की चोट आई। घटना के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन करीब 500 मीटर पीछा करने वाले ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
फूलपुर हादसा की पूरी खबर
परासिनपुर गांव में रहने वाले आसाराम सोनकर के चार बेटों में से दूसरे नंबर के अनिल (35) सऊदी अरब में काम करता था। वह चार महीने पहले सऊदी से घर लौटे थे, फिर से सऊदी जाने के लिए वीजा बनवा रहे थे। जबकि दो बेटे पिंटू और अजय भाई घर पर रहकर मजदूरी करते थे। रविवार को अनिल अपने दोस्तों मुन्ना और रवि के साथ बाहर गया था। वापसी के समय गुलचपा की ओर जा रहे थे , तभी चाँदोपारा दिशा से आ रही एक कंटेनर ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनिल सोनकर सीधे ट्रक के नीचे आ गया । मुन्ना को हल्की चोट, रवि बाल-बाल बचे।
टक्कर के तुरंत बाद कंटेनर ट्रक का चालक वाहन समेत भागने लगा। लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने लगभग 500 मीटर पीछा करके ट्रक और चालक को पकड़ लिया और फूलपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक और वाहन को कब्जे में लिया है।
अनिल की मौत की खबर से उसके घर में शोक की लहर फैल गई। उसकी पत्नी गुंजा सोनकर के अलावा उनके चार छोटे बेटियाँ हैं – गिरिजा (8 वर्ष), रुचि (6 वर्ष), ललिया (4 वर्ष) और मधु (2 वर्ष)।
प्रयागराज में बदला गया नगर निगम का लोगो, समुन्द्र मंथन और गंगा-यमुना बनेगा परिचय का प्रतीक।

