back to top
मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026

प्रयागराज में नहर के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Share

प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। शारदा सहायक नहर के पास एक युवती का शव मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

मऊआइमा नहर हत्या घटना का पूरा विवरण

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में शारदा सहायक नहर की पुलिया पटरी पर ग्रामीणों ने युवती का शव देखा। सुबह नहर के किनारे से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने शव को उतराता हुआ पाया, तो वे सन्न रह गए।

जल्द ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर नीला जींस पैंट, हल्का गुलाबी टॉप, पैरों में जूते और कलाई पर कलावा पहना हुआ था। चेहरा का रंग गोरा था, लेकिन गले और कमर के नीचे चोट के निशान दिखे।

पुलिस जांच और आशंकाएं

पुलिस को शक है कि यह एक हत्या के पहले दुष्कर्म से जुड़ा मामला हो सकता है। शव पर चोट लगने से लगता है कि हत्यारों ने युवती के साथ मारपीट की और नहर के पास उसका शव फेंक दिया।

युवती की शिनाख्त अभी भी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनें के साथ आस-पास के गांवों में पूछताछ भी कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

प्रयागराज के फाफामऊ में महिला नें थाने में बेटी को धर्मांतरण कराने के खिलाफ शिकायत की। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी