प्रयागराज के करछना-गौहनिया रोड हादसा (औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के पास) रविवार रात को एक तेज रफ्तार डंपर (भारी वाहन) ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के हवाले से सामने आई है।
करछना-गौहनिया रोड हादसा की पूरी खबर
अमर नाथ पुरवा खास के कटरा मोहल्ला के निवासी थे। रविवार रात करछना-गौहनिया रोड पर अंकित कुमार गौतम के साथ बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक को अचानक एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े, जहां अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अमर नाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी करछना और औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल अंकित को पहले सीएचसी करछना ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर SRN अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमर नाथ का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
प्रयागराज में नगर निगम का लोगो में हुआ बदलाव, समुन्द्र मंथन की भी छवि शामिल।

